इंश्योरेंस की रकम पाने को कर ली आत्महत्या, हत्या दिखाने की रची साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस की रकम पाने के लिए मरने का झूठा नाटक करने की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन मुंबई से आई एक खबर को सुनकर हर कोई हैरत में है। जहां एक बिजनेसमैन ने बीमा की राशि पाने के लिए खुद को असल में ही मार डाला।
हैरत की बात ये है कि उसने अपनी मौत को आत्महत्या की बजाय हत्या दिखाने का प्रयास भी किया जिससे परिवार वालों को बीमा की रकम मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो, लेकिन अफसोस उसकी यह प्लानिंग पुलिस की तफशीश के आगे एक महीने में ही दम तोड़ गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार मामला एक महीने पुराना है। जब सोने का व्यवसाय करने वाले केरला निवासी एस सतीश एक महीना पहले मुंबई के सुर्बन चेंबुंर स्थित एक लॉज में रात को रुकने के लिए ठहरे थे। इसी बीच रात को कमरे में उनका शव पंखे से लटका पाया।
पुलिस ने घटनाक्रम के हालातों को देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो दाल में कुछ काला नजर आया।
पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से खोला राज
पुलिस ने सतीश के सहयोगी मार्टिन और रियाज को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की तो वह हैरत में पड़ गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीमा की रकम परिजनों को दिखाने के लिए सतीश ने आत्महत्या कर उसे हत्या के रूप में दिखाने का प्रयास किया। इसमें उन्होंने भी उसकी मदद की।
सतीश चाहता था कि उसकी मौत के बाद बीमे की पांच लाख की रकम उसके परिजनों को मिल जाए। डिप्टी पुलिस कमिश्नर शाहजी उमप ने बताया कि 14 जनवरी को शव बरामद होने के बाद हमने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सतीश ने अपनी आत्महत्या में रियाज की मदद ली और अपने हाथ बांधने के लिए कहा। इसके बाद उसने बाहर से कमरा बंद करने के लिए भी कहा जिससे यह मौत पूरी तरह हत्या लग सके। इसके बाद सतीश खुद ही पंखे पर झूल गया।
जांच में यह भी पाया गया कि सतीश ने मौत से पहले अपनी कलाई काट ली थी, जिससे यह साबित हो सके कि हमलावरों ने उस पर किसी धारधार चीज से वार भी किया है। पुलिस के अनुसार सतीश के नाम पर एक होम लोन था और उसे डर था कि अगर उसके आत्महत्या करने की बात बैंक को पता चली तो वो घरवालों पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा भी वह बिजनेस में कई समस्याओं से जूझ रहा था जिसने उसे यह खतरनाक कदम उठाने को मजबूर कर दिया।