फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To seeking insurance claim, man hanged himself

इंश्योरेंस की रकम पाने को कर ली आत्महत्या, हत्या दिखाने की रची साजिश

Fri, 10 Feb 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
To seeking insurance claim, man hanged himself

इंश्योरेंस की रकम पाने के लिए मरने का झूठा नाटक करने की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन मुंबई से आई एक खबर को सुनकर हर कोई हैरत में है। जहां एक बिजनेसमैन ने बीमा की राशि पाने के लिए खुद को असल में ही मार डाला।

विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि उसने अपनी मौत को आत्महत्या की बजाय हत्या दिखाने का प्रयास भी किया जिससे परिवार वालों को बीमा की रकम मिलने में किसी तरह की दिक्‍कत न हो, लेकिन अफसोस उसकी यह प्लानिंग पुलिस की तफशीश के आगे एक महीने में ही दम तोड़ गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार मामला एक महीने पुराना है। जब सोने का व्यवसाय करने वाले केरला निवासी एस सतीश एक महीना पहले मुंबई के सुर्बन चेंबुंर स्थित एक लॉज में रात को रुकने के लिए ठहरे थे। इसी बीच रात को कमरे में उनका शव पंखे से लटका पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनाक्रम के हालातों को देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो दाल में कुछ काला नजर आया।

पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से खोला राज

To seeking insurance claim, man hanged himself

पुलिस ने सतीश के सहयोगी मार्टिन और रियाज को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की तो वह हैरत में पड़ गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीमा की रकम परिजनों को दिखाने के लिए सतीश ने आत्महत्या कर उसे हत्या के रूप में दिखाने का प्रयास किया। इसमें उन्होंने भी उसकी मदद की।

सतीश चाहता था कि उसकी मौत के बाद बीमे की पांच लाख की रकम उसके परिजनों को मिल जाए। डिप्टी पुलिस कमिश्नर शाहजी उमप ने बताया कि 14 जनवरी को शव बरामद होने के बाद हमने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सतीश ने अपनी आत्महत्या में रियाज की मदद ली और अपने हाथ बांधने के लिए कहा। इसके बाद उसने बाहर से कमरा बंद करने के लिए भी कहा जिससे यह मौत पूरी तरह हत्या लग सके। इसके बाद सतीश खुद ही पंखे पर झूल गया। 

जांच में यह भी पाया गया कि सतीश ने मौत से पहले अपनी कलाई काट ली थी, जिससे यह साबित हो सके कि हमलावरों ने उस पर किसी धारधार चीज से वार भी किया है। पुलिस के अनुसार सतीश के नाम पर एक होम लोन था और उसे डर था कि अगर उसके आत्महत्या करने की बात बैंक को पता चली तो वो घरवालों पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा भी वह बिजनेस में कई समस्याओं से जूझ रहा था जिसने उसे यह खतरनाक कदम उठाने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed