{"_id":"5b47ea7f4f1c1b92468b637a","slug":"to-make-a-judge-in-the-high-court-the-government-sent-69-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में जज बनाने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजे 69 नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट में जज बनाने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजे 69 नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून मंत्रालय ने देश के 23 हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति के लिए 69 नामों को हरी झंडी दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेज दिया है। तय प्रक्रिया के अनुसार, हाईकोर्ट कॉलेजियम जज बनने लायक उम्मीदवारों की छंटनी करते हुए अपने-अपने यहां से कानून मंत्रालय को सूची भेजते हैं, जहां से उसे अंतिम निर्णय के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
कानून मंत्रालय ने इस बार हाईकोर्ट कॉलेजियम से अपने पास आए 69 उम्मीदवारों के बारे में इंटेलिजेंस ब्यूरो से रिपोर्ट लेने के बाद उन्हें आगे भेज दिया है। पिछली मिसालों को देखा जाए तो हाईकोर्ट कॉलेजियमाों से नामित किए गए 40 फीसदी उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम खारिज कर देता है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में हाईकोर्ट में 126 जजों की नियुक्ति की गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता के बाद किसी भी एक साल में सबसे बड़ी नियुक्ति बताया था। औसतन 23 हाईकोर्ट में हर साल 86 नए जजों की नियुक्ति होती है।
विज्ञापन