{"_id":"5c09fe42bdec2241ce726d08","slug":"to-maintain-the-faith-of-people-on-cbi-there-should-be-fair-investigation-of-the-case-alok-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच हो : आलोक वर्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच हो : आलोक वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
आलोक वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिए अपने जवाब में कहा कि उनपर लगे आरोप याचिकाकर्ता की कल्पना के अलावा कुछ भी नहीं हैं। अस्थाना द्वारा दायर याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है और गलत है। अस्थाना और अन्य के खिलाफ शिकायत में लगाए आरोप बहुत गंभीर हैं जिसकी पूरी तरह जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन
आलोक वर्मा ने आगे कहा कि राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जो कि इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थान के बहुत उच्च सार्वजनिक कार्यालय को देख रहे हैं, ये बहुत गंभीर और चिंता का मामला है। पूरे मामले की जांच किसी भी पूर्वाग्रह के बिना पूरी होनी चाहिए, जिससे सीबीआई में जनता का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
बता दें कि राकेश अस्थाना और दूसरों के खिलाफ अफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर गुरूवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरूवार दोपहर 2.15 बजे सुनवाई हुई। जिसमें सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने अदालत में अपना जवाब दाखिल कराया। दाखिल जवाब में आलोक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन