फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To end the dispute with China No diplomatic initiative at the top level

चीन से विवाद खत्म करने के लिए शीर्ष स्तर पर कूटनीतिक पहल नहीं करेगा भारत

Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
To end the dispute with China No diplomatic initiative at the top level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से जारी विवाद खत्म करने के लिए भारत फिलहाल शीर्ष स्तर कूटनीतिक बातचीत की पहल नहीं करेगा। किसी कूटनीतिक पहल से पहले भारत को दोनों देशों के बीच हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के परिणाम का इंतजार है।

विज्ञापन


हालांकि संवाद जारी रखने के लिए जल्द ही सैन्य कमांडर स्तर की एक और दौर की वार्ता के अलावा सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की बैठक शीघ्र ही होगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सैन्य कमांडर स्तर की छठे दौर की वार्ता की जानकारी देते हुए कहा, इस विवाद में पहली बार संयुक्त बयान जारी हुआ है। दोनों पक्ष तनाव घटाने, एलएसी से सेना हटाने और एलएसी पर नए सिरे से सेना को मोर्चे पर तैनात न करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की बैठक में भी विवाद खत्म करने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी थी। इस क्रम में जल्द ही वरिष्ठ कमांडर स्तर की एक और दौर की बातचीत के अलावा डब्ल्यूएमसीसी की बैठक जल्द होगी। विवाद के बीच दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर कूटनीतिक पहल हुई थी।  

इस दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों, विदेश मंत्रियों और विशेष प्रतिनिधियों के बीच भी बातचीत हुई थी। अब भारत ने कोई कदम उठाने से पहले कूटनीतिक बातचीत के साथ कमांडर स्तर की बातचीत के नतीजे का इंतजार करने की रणनीति बनाई है।

यथास्थिति बहाली पर भारत दे रहा है जोर
भारत लगातार एलएसी पर यथास्थिति बहाल करने पर जोर दे रहा है। सभी तरह की बातचीत में भारत ने वार्ता को किसी निष्कर्ष पर पहुंचाने से पहले चीन के समक्ष यही शर्त रखी है। फिलहाल पूर्वी लद्दाख से जुड़ी कई अहम चोटियों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के बाद भारत की रणनीति चीन के भावी रुख को भांपने की है।


दरअसल चीन अब तक सभी स्तरों पर हुई बातचीत में एलएसी पर यथास्थिति बहाल करने और अपनी सेना को पीछे हटाने पर सहमत तो हुआ है, मगर उसने जमीनी स्तर पर इन सहमतियों का पालन नहीं किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed