{"_id":"5c3610b5bdec2256cb7250a2","slug":"to-discuss-the-possibility-of-coalition-congress-state-president-and-in-charge-meeting-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए गुरुवार को मिलेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए गुरुवार को मिलेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी
Wed, 09 Jan 2019 08:48 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव में की तैयारियों और गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए कांग्रेस के राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस बैठक में मुख्य रूप से चुनाव तैयारियों पर चर्चा होगी तथा राज्यवार राजनीतिक हालात एवं पार्टी की स्थिति पर भी विचार होगा।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में हर प्रदेश में गठबंधन की संभावनाओं पर विचार हो सकता है।’’
बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के अलावा कोर ग्रुप के कुछ दूसरे वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।
इस बैठक के अलावा पार्टी की बृहस्पतिवार को ही ‘जनसंपर्क अभियान’ और ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लेकर भी बैठकें प्रस्तावित है। इन दोनों बैठकों में ‘जनसंपर्क अभियान’ और ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ से जुड़ी प्रगति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक हालिया विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में वह जरूरत के मुताबिक विभिन्न राज्यों में गठबंधन की पूरी कोशिश में है। (इनपुट:भाषा)