फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN lost two major investments due to ruling DMKs careless attitude Palaniswami

तमिलनाडु: पलानीस्वामी का दावा- DMK के लापरवाही से राज्य ने गंवाए दो बड़े निवेश; CM की विदेश यात्रा पर कसा तंज

Fri, 02 Jun 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

पलानीस्वामी ने दावा किया, द्रमुक सरकार ने कंपनी जमीन और सब्सिडी देने से इनकार किया, इसलिए जो कारखाना पच्चीस हजार लोगों को नौकरी दे सकता था, वह अब गुजरात चला गया है। 

विज्ञापन
TN lost two major investments due to ruling DMKs careless attitude Palaniswami
पलानीस्वामी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता ईके पलानीस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार के लापरवाह रवैये के कारण राज्य को हजारों करोड़ रुपये के दो बड़े निवेश का नुकसान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हाल ही में सपन्न हुई विदेश यात्रा का मजाक उड़ाया।  

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने यह भी दावा किया कि कई कंपनियां तमिलनाडु से दूसरे राज्यों में स्थानांतरित हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में दावा किया कि ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता फॉक्सकॉन ने भारतीय-विदेशी संयुक्त उद्यम के रूप में तमिलनाडु में 1.54 लाख करोड़ रुपये की लागत से सेमी कंडक्टर प्लांट शुरू करने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने दावा किया, इस सरकार ने कंपनी जमीन और सब्सिडी देने से इनकार किया, इसलिए जो कारखाना पच्चीस हजार लोगों को नौकरी दे सकता था, वह अब गुजरात चला गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह फॉक्सकॉन का चार हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एप्पल आई-फोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सत्तारूढ़ द्रमुक की लापरवाही के कारण पड़ोसी राज्य कर्नाटक में चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार का यह कहना कि वह 2030 तक तमिलनाडु को 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बना देगी, केवल दिखावा है।

पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार इस तरह का निवेश दूसरों को दे रही है जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन सिंगापुर और जापान की अपनी निवेश मांगने वाली यात्रा के बाद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले स्टालिन की नौ दिवसीय आधिकारिक विदेश यात्रा का मजाक उड़ाते हुए इसे 'आनंददायक यात्रा' करार दिया। स्टालिन ने इससे पहले कहा था कि दोनों देशों की उनकी यात्रा से राज्य में निवेशकों से करीब 3,200 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed