फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN CM asks if stopping Mamata in her NITI Aayog address is 'cooperative federalism'

Tamil Nadu: क्या नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी को रोकना सहकारी संघवाद है? मुख्यमंत्री स्टालिन ने पूछा सवाल

Sat, 27 Jul 2024 03:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

Tamil Nadu: द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कथित तौर पर नीति आयोग की बैठक में बोलने से रोकने की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सहकारी संघवाद है? क्या एक मुख्यमंत्री से व्यवहार करने का यही तरीका है?
 

विज्ञापन
TN CM asks if stopping Mamata in her NITI Aayog address is 'cooperative federalism'
एमके स्टालिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी के दावे को लेकर केंद्र की आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि नीति आयोग की बैठक में उनके भाषण के दौरान उन्हें अनुचित तरीके से रोका गया। 
विज्ञापन

 
स्टालिन ने एक्स पर पूछा, क्या यह सहकारी संघवाद है? क्या मुख्यमंत्री के साथ व्यवहार करने का यही तरीका है? केंद्र की भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि विपक्ष दल हमारे लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। सहकारी संघवाद के लिए संवाद और सभी आवाजों के सम्मान की जरूरत है। 
विज्ञापन


दिल्ली में बनर्जी ने कहा कि (नीति आयोग की बैठक में) पांच मिनट के बाद ही उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया, जबकि अन्य मुख्यमंत्रियों को लंबे समय तक बोलने की इजाजत दी। हालांकि, सरकार ने उनके दावे को खारिज किया और कहा कि उनके बोलने का समय खत्म हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राजनीतिक लाभ के लिए किया गया नाटक: भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भाजपा ने नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी के उठकर चले जाने की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए किया गया 'नाटक' है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह बनर्जी द्वारा तैयार की गई एक कमजोर पटकथा है। उन्हें नीति आयोग की बैठक में उचित समय दिया गया था। वह पश्चिम बंगाल के लोगों के आर्थिक लाभ के लिए बैठक में नहीं गई थीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेने और बहिर्गमन करके नाटक करने गई थीं। भट्टाचार्य ने कहा, 'ममता बनर्जी ने खुद को एक विपक्षी नेता के रूप में पेश किया, न कि एक प्रशासक के रूप में।'

पीएम के साथ समझ बनाने गई थीं बनर्जी: भट्टाचार्य
माकपा के राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य ने सवाल किया कि बनर्जी बैठक में क्यों शामिल हुईं जबकि अन्य विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह परिणामों से अवगत थी। उनकी कार्रवाई फिर से इस संदेह को जन्म देती है कि वह नरेंद्र मोदी के साथ कुछ समझ बनाने के लिए दिल्ली गई थीं। लोगों को पूरे मामले का दिखावा समझ में आ जाएगा।


हमें कुछ नहीं कहना: सौम्या आइच
प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि बनर्जी अन्य विपक्षी दलों से सलाह किए बिना बैठक में गईं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आइच ने कहा, 'हमें इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है। हमने बैठक का बहिष्कार किया था और उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने हमसे सलाह नहीं ली और खुद चली गई।'

विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा: टीएमसी
टीएमसी प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, 'जब देश की इकलौती महिला सीएम ने बंगाल को उसका हक नहीं मिलने की बात शुरू की तो उनका माइक बंद कर दिया गया। इससे पता चलता है कि विपक्ष की आवाज को किस तरह दबाया जा रहा है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed