{"_id":"63baa08109c90a35622acffd","slug":"tmc-worker-found-dead-in-howrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: तालाब में मिला टीएमसी कार्यकर्ता का शव, परिजनों ने माकपा समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: तालाब में मिला टीएमसी कार्यकर्ता का शव, परिजनों ने माकपा समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप
Sun, 08 Jan 2023 04:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:22 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय लाल्टू मिद्या शनिवार रात से लापता थे। उनका शव सुबह चंद्रपुर इलाके के चतरा मोल्लापारा में घर के पास एक तालाब में मिला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को एक टीएमसी कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय लाल्टू मिद्या शनिवार रात से लापता थे। उनका शव सुबह चंद्रपुर इलाके के चतरा मोल्लापारा में घर के पास एक तालाब में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के मामले की जांच की जा रही है। मिद्या के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें माकपा के समर्थकों ने मार डाला।
विज्ञापन
वहीं, सैकड़ों टीएमसी समर्थकों ने उनकी मौत के पीछे के लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अमता-रानीहाटी मार्ग को जाम कर दिया। हावड़ा (मध्य) से टीएमसी विधायक और राज्य मंत्री अरूप रॉय ने कहा, मिद्या इलाके में एक लोकप्रिया नेता थे और माकपा ग्रामीणों के बीच उनके प्रभाव को देखते हुए चिड़चिड़ी हो गई थी। लोग हमारे साथ हैं, उनके (माकपा) साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि अगर मिद्या की हत्या की गई तो यह टीएमसी के गुटों में झगड़े का नतीजा है।