{"_id":"5cf50c4dbdec22078f24e073","slug":"tmc-will-campaign-from-door-to-door-for-save-democracy-evm-and-ballot-paper-said-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने ईवीएम के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का किया एलान, कहा- बैलट पर लौटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी ने ईवीएम के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का किया एलान, कहा- बैलट पर लौटो
Mon, 03 Jun 2019 07:55 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर नए आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के बारे में झूठी खबरें फैला रही है। टीएमसी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। लोकतंत्र बचाओ, हमें ईवीएम नहीं चाहिए, बैलेट पर लौटो। ईवीएम पर एक तथ्य खोज समिति बननी चाहिए।
विज्ञापन
West Bengal Chief Minster Mamata Banerjee: BJP is trying to spread fake news about West Bengal. TMC will campaign from door to door. Save democracy, we don't want EVMs, return to ballot. There should be a fact finding committee on EVMs. pic.twitter.com/CjNIxo7lQU
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
ममता ने पार्टी के विधायकों और राज्य के मंत्रियों से चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की पराजय को लेकर हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र बचाना है। हम मशीन नहीं चाहते, हमारी मांग है कि कागज के मतपत्र वाले युग की वापसी हो। हम एक आंदोलन प्रारंभ करेंगे और यह बंगाल से शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं सभी विपक्षी 23 राजनीतिक दलों से कहूंगी कि वे साथ आएं और बैलैट पेपर की वापसी की मांग करें। अमेरिका जैसे देश में भी ईवीएम पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए धन, बाहुबल, संस्थाओं, मीडिया और सरकार का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा, 42 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में वाम मोर्चे के कारण 18 सीटें जीतने में सफल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का दावा था कि वे 23 सीटें जीतेंगे पर वे 18 ही जीत सके और वह भी वामदलों की वजह से। लेकिन हम अपना वोट शेयर चार फीसदी बढ़ाने में सफल रहे।
सियासी घमासान
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले ही बंगाल में टीएमसी और भाजपा में सियासी घमासान जोर पकड़ चुका था। मतदान के समय इसने हिंसा का रूप ले लिया। यहां सभी सातों चरणों में जमकर हिंसा हुई। चुनाव आयोग को यहां भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा था।23 मई को घोषित हुए चुनाव नतीजे में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली। उसने 18 सीटों पर कब्जा जमाया। टीएमसी को 22 सीटें ही मिल सकीं। यहां कुल 42 लोकसभा सीटें हैं। इसके बाद भी दोनों दलों के बीच घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
जहां भाजपा ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे हजारों खत भेजने का फैसला किया है, वहीं ममता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि वो भाजपा द्वारा कथित रूप से कब्जाए गए टीएमसी दफ्तरों पर दोबारा कब्जा करें। ऐसे ही एक दफ्तर का ताला तुड़वाने खुद ममता पहुंची थीं।