फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC vs BJP Derek O Brien targets PM Modi Pawan Singh Candidate from Asansol withdraws

TMC vs BJP: 'बंगाली महिलाओं को अपमानित करने वाले को टिकट... यही मोदी की गारंटी'; डेरेक ओ ब्रायन का तीखा हमला

Sun, 03 Mar 2024 08:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी पर बंगाल के विरोधी होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
TMC vs BJP Derek O Brien targets PM Modi Pawan Singh Candidate from Asansol withdraws
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भाजपा की नीतियों पर जमकर हमले बोल रही है। ताजा घटनाक्रम में पार्टी सांसद और वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाली विरोधी हैं। उन्होंने कहा, वह यहां आए, 'नारी शक्ति' पर व्याख्यान दिया, लेकिन पार्टी ने टिकट ऐसे शख्स को दिया जिसने बंगाली महिलाओं को अपमानित किया। डेरेक ओ ब्रायन ने यह बयान बिहार के मशहूर गायक पवन सिंह को टिकट दिए जान पर दिया।
विज्ञापन


बंगाली महिलाओं को अपमानित करने वाले को टिकट..., यही मोदी की गारंटी
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया जिसने बंगाली महिलाओं को अपमानित किया है। यही 'मोदी की गारंटी' है। अगर आप बंगाल के बारे में बुरा बोलते हैं, अगर आप महिलाओं के बारे में बुरा बोलेंगे, तो हम आपको टिकट देंगे। ब्रायन ने कहा, केंद्र ने बदले की कार्रवाई करते हुए बंगाल के लिए दो साल का फंड रोक दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च की रैली में ताकत दिखाएगी पश्चिम बंगाल की जनता
केंद्र के फैसले पर पश्चिम बंगाल की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सारे पैसों का भुगतान खुद कर दिया। यह बिल्कुल स्पष्ट है... लोग बाहर आएंगे। 10 मार्च की रैली में प्रदेश की जनता अपनी ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed