फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc three mlas will visit to delhi today and may meet amit shah in Delhi

टीएमसी के तीन विधायक दिल्ली पहुंचे, शाह से मुलाकात कर थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Sat, 30 Jan 2021 06:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 30 Jan 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
tmc three mlas will visit to delhi today and may meet amit shah in Delhi
दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता मुकुल रॉय के साथ तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक। - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है। हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ने वाले ममता सरकार के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी के अलावा बैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल व रातिन चक्रवर्ती शनिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। वह बंगाल में भाजपा के नेता मुकुल रॉय व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ दिल्ली आए हैं। ये नेता संभवतः भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


अमित शाह ने बनर्जी को बताया फाइटर
राजीब बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस छोड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर फाइटर यानी लड़ाका बताया था। बनर्जी अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली में शाह व अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन

 

बता दें, राजीब बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ी थी, जबकि विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया को ममता बनर्जी की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इनके साथ हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती के साथ विशेष विमान से दिल्ली आए हैं। 

बनर्जी बोले, अमित शाह ने बुलाया
राजीब बनर्जी ने कोलकाता में एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे भाजपा नेतृत्व से फोन आया। अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा। अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’  भाजपा में उनकी संभावित भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा, मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है, मैं उसे स्वीकार करुंगा।


शाह का दौरा रद्द होने से दिल्ली बुलाया
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को हावड़ा के डुमुरजुला में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल कराया जाना था। हालांकि दिल्ली में इस्रायल के दूतावास के बाहर विस्फोट की घटना के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। अब कार्यक्रम में शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed