टीएमसी के तीन विधायक दिल्ली पहुंचे, शाह से मुलाकात कर थाम सकते हैं भाजपा का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है। हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ने वाले ममता सरकार के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी के अलावा बैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल व रातिन चक्रवर्ती शनिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। वह बंगाल में भाजपा के नेता मुकुल रॉय व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ दिल्ली आए हैं। ये नेता संभवतः भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।
अमित शाह ने बनर्जी को बताया फाइटर
राजीब बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस छोड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर फाइटर यानी लड़ाका बताया था। बनर्जी अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली में शाह व अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Former Trinamool Congress leaders Rajib Banerjee, Baishali Dalmiya, Prabir Ghoshal and Rathin Chakraborti along with BJP's Mukul Roy, and Kailash Vijayvargiya reach Delhi.
विज्ञापन विज्ञापन
(Earlier visuals of them leaving from Kolkata) pic.twitter.com/GHUjy9JvkG — ANI (@ANI) January 30, 2021
बता दें, राजीब बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ी थी, जबकि विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया को ममता बनर्जी की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इनके साथ हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती के साथ विशेष विमान से दिल्ली आए हैं।
बनर्जी बोले, अमित शाह ने बुलाया
राजीब बनर्जी ने कोलकाता में एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे भाजपा नेतृत्व से फोन आया। अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा। अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’ भाजपा में उनकी संभावित भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा, मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है, मैं उसे स्वीकार करुंगा।
शाह का दौरा रद्द होने से दिल्ली बुलाया
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को हावड़ा के डुमुरजुला में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल कराया जाना था। हालांकि दिल्ली में इस्रायल के दूतावास के बाहर विस्फोट की घटना के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। अब कार्यक्रम में शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचेंगी।