फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC shares video of Adhikari's comment on Bengal minister, LoP denies making remark

West Bengal: राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर घमासान, अब टीएमसी ने सुवेंदु अधिकारी का वीडियो किया शेयर

Mon, 14 Nov 2022 06:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Mon, 14 Nov 2022 06:45 PM IST
सार

वीडियो क्लिप पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा नेता अधिकारी के बयान की उसी तरह निंदा करेंगे, जिस तरह से उन्होंने गिरि की टिप्पणी की निंदा की थी।

विज्ञापन
TMC shares video of Adhikari's comment on Bengal minister, LoP denies making remark
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

टीएमसी मंत्री अखिल गिरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को एसटी समुदाय के राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा के खिलाफ टिप्पणी करते सुना जा रहा ह। टीएमसी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए 11 सेकंड के वीडियो क्लिप में अधिकारी को लोगों के एक समूह को यह कहते हुए सुना गया, जो लोग वहां बैठे हैं, वे बच्चे हैं। यह देबनाथ हंसदा, बीरबाहा हंसदा सभी बच्चे हैं, उनकी जगह मेरे जूते के नीचे है। 

विज्ञापन


हालांकि, पार्टी ने उस जगह या कार्यक्रम का जिक्र नहीं किया, जहां अधिकारी ने ये टिप्पणी की थी। महिलाओं और एसटी समुदाय को नीचा दिखाना सुवेंदु अधिकारी की आदत है। उन्होंने विधायक हंसदा के लिए सबसे असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है, जो मिट्टी की बेटी हैं, एक गौरवशाली आदिवासी हैं। भाजपा नेताओं की ओर से महिलाओं के सम्मान पर किया गया एक क्रूर मजाक है। टीएमसी ने ट्वीट में जोड़ा। बीरबाहा हांसदा बंगाल में वन राज्य मंत्री हैं। अधिकारी से जब एक टीवी चैनल ने संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा नेता अधिकारी के बयान की उसी तरह निंदा करेंगे, जिस तरह से उन्होंने गिरि की टिप्पणी की निंदा की थी। घोष ने कहा कि अखिल गिरी ने जो कहा है वह गलत है। हमने इसकी निंदा की है। लेकिन शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी का क्या? वे इसकी निंदा क्यों नहीं कर रहे हैं। राज्य भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी अखिल गिरी मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा, गिरि ने जो कहा वह न केवल अपमानजनक है, बल्कि राष्ट्रपति की कुर्सी का भी अपमान है। हम अधिकारी की किसी भी टिप्पणी से अनजान हैं। वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच की जानी चाहिए। राज्य के मंत्री अखिल गिरी ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर विवादित टिप्पणी की जिसके लिए उनकी व्यापक आलोचना की गई। अपनी टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरि ने इसके लिए माफी मांगी। गिरी की विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन हालांकि लगातार तीसरे दिन भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में जारी रहा।


भाजपा ने किया बचाव
टीएमसी पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अधिकारी के खिलाफ दायर शिकायत पर भाजपा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष एस मजूमदार ने कहा कि सुवेंदु ने इस तरह के बयान देने से इनकार किया है। वह उस समय टीएमसी के साथ थे। टीएमसी ने तब इसे उजागर क्यों नहीं किया? इसका मतलब है कि टीएमसी आदिवासी समुदाय का विरोध करती है। यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। टीएमसी इसमें कामयाब नहीं होगी। हमारे कार्यकर्ता टीएमसी को उत्तर बंगाल से दक्षिण 24 परगना तक खदेड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed