फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc says centre indirectly trying to impose emergency over mha call three ips officers back bjp nadda banerjee

बंगाल: केंद्र ने तीन आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, टीएमसी ने बताया अप्रत्यक्ष आपातकाल

Sun, 13 Dec 2020 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
tmc says centre indirectly trying to impose emergency over mha call three ips officers back bjp nadda banerjee
कल्याण बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने का आदेश जारी किया है। इसे लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार में ठन गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


लोकसभा में टीएमसी के वरिष्ठ अधिवक्ता और चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी ने शनिवार को कहा, 'केंद्र अप्रत्यक्ष रूप से आपातकाल लगाने की कोशिश कर रहा है और आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उस दिन (10 दिसंबर को जब नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था) तीन आईपीएस अधिकारी ड्यूटी पर थे। कल उन्हें गृह मंत्रालय से पत्र मिला है। प्रतिशोधात्मक रवैया स्पष्ट है।'
विज्ञापन



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को नड्डा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार तीन आईपीएस अधिकारियों को बंगाल से वापस दिल्ली बुला लिया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भाजपा के काफिले, जिसमें नड्डा का वाहन भी शामिल था, पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल के बवाल का साइड इफेक्ट: केंद्र ने तीन आईपीएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को लिखे पत्र में बनर्जी ने कहा, 'जेड श्रेणी की सुरक्षा मिले व्यक्ति के काफिले में एक पायलट कार और एक टेल कार होती है। यदि कोई अन्य वाहन उस काफिले में प्रवेश करना चाहता है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए और अनुमति लेनी चाहिए। यहां कोई इजाजत नहीं ली गई। नड्डा के काफिले से आगे और पीछे 50 दोपहिया वाहन और कारें थीं।'

भाजपा की बंगाल इकाई के नेताओं ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मुद्दा उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है क्योंकि यह केंद्र और राज्य का मामला है। भाजपा नेताओं ने कहा, 'बनर्जी कौन है? क्या वह राज्य सरकार से हैं? नहीं। क्या वह केंद्र से हैं? नहीं। वह राज्य की सत्ताधारी पार्टी के सांसद हैं। वह क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं? क्या ऐसा है कि मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है और इसलिए वह अपने सांसदों को इसका जवाब देने के लिए कह रही हैं जो इस मामले से संबंधित नहीं हैं? पत्र को अब तक कूड़ेदान में फेंक दिया गया होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed