फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC's actor-MLA assaults restaurant owner for 'abusing' Abhishek Banerjee, apologises later

West Bengall: अभिषेक बनर्जी को 'गाली देने' पर TMC विधायक ने रेस्तरां मालिक पर हमला किया, बाद में माफी मांगी

Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

टीएमसी विधायक सोहम चक्रवर्ती पर रेस्तरां मालिक अनिसुल आलम से मारपीट करने का आरोप लगा है। जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
TMC's actor-MLA assaults restaurant owner for 'abusing' Abhishek Banerjee, apologises later
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता से राजनेता बने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोहम चक्रवर्ती ने एक रेस्तरां मालिक पर हमला कर दिया। रेस्तरां मालिक पर आरोप है कि उसने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बनर्जी को गाली दी थी। जिसके कारण सोहम रेस्तरां मालिक पर नाराज है। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोहम चक्रवर्ती और स्तरां मालिक अनिसुल आलम दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 

हालांकि विधायक ने बाद में बताया कि उन्हें अपने गुस्से का अफसोस है और वह रेस्तरां मालिक से माफी मांगने चाहते थे।

दोनों पक्षों में कार पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ

अभिषेक चक्रवर्ती और आलम के बीच कोलकाता के पास न्यू टाउन में कार पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। हालांकि बाद में रेस्तरां का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें चक्रवर्ती को आलम के साथ मारपीट करते देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब रेस्तरां मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देर शाम उन्होंने अपने रेस्तरां में निशुल्क शूटिंग की इजाजत दे दी थी। लेकिन चक्रवर्ती और उनके साथ के लोगों ने पूरे पार्किंग पर अपनी कार खड़ी कर दी थी। जब उनसे कार हटाने के लिए कहा गया, जिससे कि दूसरे ग्राहक भी अपनी कार पार्किंग कर सके। जिसके बाद वो लोग भड़क गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed