फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC nominate Prof Nirmal Chandra Roy for Dhupguri Left Front announces candidates for Tripura Assembly bypolls

Bypolls: धूपगुड़ी के लिए TMC ने उतारा उम्मीदवार; त्रिपुरा की 2 सीटों के लिए माकपा ने किया प्रत्याशियों का एलान

Sun, 13 Aug 2023 09:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

Bypolls: झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे। नतीजे आठ सितंबर को आएंगे।

विज्ञापन
TMC nominate Prof Nirmal Chandra Roy for Dhupguri Left Front announces candidates for Tripura Assembly bypolls
उपचुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को नामित किया। दूसरी ओर त्रिपुरा में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने सिपाहीजला जिले के धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। मोर्चे के संयोजक नारायण कर ने बताया कि कौशिक चंदा धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से वाम मोर्चा के उम्मीदवार होंगे, जबकि मिजान हुसैन बॉक्सानगर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में कौशिक धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक से हार गई थीं, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को हराकर सीपीआई (एम) बॉक्सनगर सीट बरकरार रखने में कामयाब रही थी। मिजान बॉक्सानगर सीपीआई (एम) विधायक समसोल हक के बेटे हैं, जिनका जुलाई में निधन हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को दो विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव के बारे में चर्चा की गई। हमने दोनों दलों के नेताओं को बताया कि सीपीआई (एम) का धनपुर और बॉक्सानगर में एक मजबूत राजनीतिक आधार है। जहां सीपीआई (एम) ने कठिन परिस्थिति के बावजूद बॉक्सानगर सीट जीती, वहीं टिपरा मोथा के कारण पार्टी धनपुर सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी।
 

विज्ञापन

इन राज्यों में पांच सितंबर को होंगे उपचुनाव
हाल ही में चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान किया था। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे। नतीजे आठ सितंबर को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed