फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Newspaper Jaago Bangla says Rahul gandhi failed to emerge as alternative to PM, Mamata banerjee should lead Opposition

विपक्षी एकता में दरार: टीएमसी ने कहा- पीएम मोदी को टक्कर देने में ममता बनर्जी सबसे आगे, राहुल गांधी को बताया फेल

Sat, 18 Sep 2021 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 08:57 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बंगाली मुखपत्र, 'जागो बांग्ला' में छपी एक आर्टिकल ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इसमें लिखा गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प के रूप में उभरने में फेल रहे हैं।

विज्ञापन
TMC Newspaper Jaago Bangla says Rahul gandhi failed to emerge as alternative to PM, Mamata banerjee should lead Opposition
राहुल गांधी और ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऐसे समय में जहां पूरा विपक्ष 2024 के आम चुनाव से पहले एक भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बंगाली मुखपत्र, 'जागो बांग्ला' में छपी एक आर्टिकल ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इसमें लिखा गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प के रूप में उभरने में फेल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प है तो वह हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। शुक्रवार को अखबार की प्रमुख शीर्षक में लिखा गया है कि 'राहुल गांधी असफल, केवल ममता वैकल्पिक चेहरा'।

विज्ञापन


टीएमसी ने दी सफाई तो प्रदेश कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं इस आर्टिकल पर बवाल होता देख टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी कांग्रेस की अनदेखी नहीं कर रही, केवल यह कह रही है कि ममता बनर्जी पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए संभावित विपक्षी चेहरा हो सकती हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार करते हुए  कहा कि यह कदम भाजपा की मदद करने के लिए है और हम इस स्टैंड का कड़ा विरोध करते हैं।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने बताया सौदेबाजी
इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने इसे टीएमसी द्वारा सौदेबाजी बताया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बिना किसी दल से सलाह लिए वह अन्य दलों को अपमानित कर रही हैं। दीदी टीएमसी को पार्टी के मुखपत्र में लिखने के लिए कह रही हैं कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस स्टैंड का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या छपा है आर्टिकल में
बंगाली मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के हवाले से कहा गया 'राहुल गांधी विफल रहे, ममता वैकल्पिक चेहरा हैं।' उन्होंने कहा कि देश एक मजबूत वैकल्पिक चेहरे की तलाश कर रहा है। मैं राहुल गांधी को लंबे समय से जानता हूं, लेकिन मुझे कहना होगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में फेल रहे हैं। लेकिन ममता बनर्जी एक वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में सफल रही हैं।  टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘हम कांग्रेस के बगैर गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन पूरा देश ममता को चाहता है, इसलिए हम ममता का चेहरा रखेंगे और प्रचार अभियान चलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed