फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MPs unanimously choose Mamata Banerjee as its parliamentary party chairperson

पश्चिम बंगाल: तृणमूल सांसदों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुना संसदीय दल का अध्यक्ष

Fri, 23 Jul 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Jul 2021 10:53 PM IST
सार

हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में विशाल जीत के बाद से ही बनर्जी खुद को ऐसे नेता के तौर पर स्थापित करने में लगी हुई हैं तो विपक्ष की अगुवाई कर सके। यह कुछ ऐसा है जो कांग्रेस अभी तक करने में असफल रही है। संसद में कांग्रेस के गिरते संख्याबल और टीएमसी की बड़ी जीत व आम चुनावों में इसके प्रदर्शन से बंगाल की यह पार्टी कांग्रेस का स्थान लेने की राह पर चलती दिख रही है। 

विज्ञापन
TMC MPs unanimously choose Mamata Banerjee as its parliamentary party chairperson
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी हैं। टीएमसी के राज्यसभा सासंद डेरेक ओ'ब्रायन ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लंबे समय तक टीएमसी संसदीय दल का नेतृत्व किया है और इसे दिशा दी है। 

विज्ञापन


डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, हम केवल एक वास्तविकता को औपचारिक रूप दे रहे हैं। हमारी अध्यक्ष (ममता बनर्जी) सात बार संसद की सदस्य रही हैं। उनके पास संसदीय दल का नेतृत्व करने की क्षमता है। उनके पास अनुभव और विजन है। वह वैसे भी हमारा नेतृत्व कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि यह फैसला वैचारिक और रणनीतिक, दोनों स्तरों पर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सभी सांसदों ने ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। ममता बनर्जी खुद संसद की सदस्य नहीं हैं। बंगाल की की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। दो अन्य सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जहां उम्मीदवारों की मौत के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी के लिए ये उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश में अपना आधार बढ़ाने में मिलेगी मदद'
राज्यसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि यह काफी अहम है क्योंकि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति से विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं तक पहुंच में मदद मिलेगी और देश में हमें अपना आधार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सांसद नहीं है तो भी उसके संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने में दिक्कत नहीं है।


नई दिल्ली के बनर्जी के दौरे से दो दिन पहले उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है जहां वह विपक्षी मोर्चा पर विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed