फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Sukhendu Sekhar Roy to delete post, state not to take action lawyers tell HC

Calcutta HC: 'सुखेंदु रॉय ने हटाई सोशल मीडिया पोस्ट, सरकार नहीं करेगी कार्रवाई'; वकीलों ने अदालत को दी जानकारी

Tue, 20 Aug 2024 06:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 20 Aug 2024 06:13 PM IST
सार

सुखेंदु रॉय के वकील ने अदालत को जानकारी दी है कि टीएमसी नेता ने अपनी पोस्ट का हटाने का फैसला लिया है। उधर, राज्य सरकार के वकील के कहना है कि वे इस मुद्दे पर सुखेंदु रॉय के खिलाफ किसी भी तरह की एक्शन नहीं लेंगे।

विज्ञापन
TMC MP Sukhendu Sekhar Roy to delete post, state not to take action lawyers tell HC
सुखेंदु शेखर रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर विवाद होने के बाद सुखेंदु रॉय के वकीलों ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि इस मुद्दे को लेकर एक समझौता कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सुखेंदु शेखर रॉय ने पोस्ट में क्या लिखा था?
दरअसल, इससे पहले सुखेंदु रॉय ने अपनी पोस्ट में कहा था कि सीबीआई को कोलकाता के पुलिस आयुक्त और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए। इस पोस्ट को लेकर कोलकाता पुलिस ने टीएमसी सांसद को एक नोटिस जारी किया था। इसके बाद सुखेंदु रॉय ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब सुखेंदु रॉय के वकील ने अदालत को जानकारी दी है कि टीएमसी नेता ने अपनी पोस्ट का हटाने का फैसला लिया है। उधर, राज्य सरकार के वकील के कहना है कि वे इस मुद्दे पर सुखेंदु रॉय के खिलाफ किसी भी तरह की एक्शन नहीं लेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को आदेश जारी करेगी अदालत 
इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजर्षि भारद्वाज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वे इस मामले में बुधवार को आदेश जारी करेंगे। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने सुखेंदु शेखर रॉय की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उन्हें नोटिस थमाया था। कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता को रविवार को नोटिस भेजा था। नोटिस में टीएमसी नेता को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या
आपको बता दें कि आठ अगस्त यानी गुरुवार की दरम्यानी रात कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या हुई थी। इसके अगले दिन नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इसके बाद से कोलकाता समेत देशभर में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed