फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Nusrat Jahan campaigning for party candidate Vivek Gupta on Jorasanko assembly seat

बंगाल चुनाव: नुसरत जहां ने टीएमसी उम्मीदवार विवेक गुप्ता के पक्ष में एतिहासिक जोड़ासांको में किया रोड शो

Tue, 20 Apr 2021 01:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Apr 2021 01:07 PM IST
सार

  • तृणमूल कांग्रेस के सांसद रहे विवेक गुप्ता जोड़ासांको सीट से पहली बार आजमा रहे अपनी किस्मत   
  • मारवाड़ी समुदाय और हिंदी भाषियों के गढ़ वाली इस सीट पर पहले कांग्रेस और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का रहा है कब्जा

विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan campaigning for party candidate Vivek Gupta on Jorasanko assembly seat
टीएमसी सांसद नुसरत जहां जोड़ासांको सीट पर पार्टी उम्मीदवार विवेक गुप्ता का प्रचार करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फिल्म एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने सोमवार को कोलकाता में जोड़ासांको विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार विवेक गुप्ता के समर्थन में एक रोड शो निकाला। नुसरत जहां के इस रोड शो के दौरान लोगों का भारी जनसमर्थन मिला। उन्होंने लोगों से विवेक गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। विधानसभा की इस सीट पर आजादी के बाद पहले कांग्रेस और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। इस अर्थ में विवेक गुप्ता की इस सीट से दावेदारी को बहुत मजबूत माना जा रहा है।

विज्ञापन


जोड़ासांको सीट पर चुनाव इंचार्ज की भूमिका निभा रहे तपन घोष ने बताया है कि नुसरत जहां का यह रोड शो सूर्यसेन स्ट्रीट से लेकर सत्यनारायण एसी मार्केट तक हुआ, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। नुसरत जहां ने भी लोगों से विवेक गुप्ता के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


जोड़ासांको का यह क्षेत्र कोलकाता के संदर्भ में बहुत एतिहासिक और सांस्कृतिक इतिहास को समेटे हुए है जहां गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से लेकर सुभाष चन्द्र बोस तक की स्मृतियां बसी हुई हैं। यह क्षेत्र कोलकाता की साहित्यिक विरासत को भी संभाले हुए है और आज भी इसकी गोद में कोलकाता का आधुनिक इतिहास रचा जा रहा है। कोलकाता का यह क्षेत्र मारवाड़ी व्यवसायियों और हिंदी भाषी लोगों की बहुलता वाला रहा है, लेकिन इस सीट पर अभी तक मारवाड़ी उम्मीदवार को ही जीत मिलती रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता ही नहीं, पूरे पश्चिम बंगाल की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र होने के नाते इस सीट पर जीत का अपना अलग ही महत्व होता है। इस सीट पर किसी भी पार्टी की जीत को कोलकाता के व्यवसायी समाज और बुद्धजीवी समाज में उस पार्टी की गहरी पैठ के रूप में भी देखा जाता है। यही कारण है कि इस सीट का असर आसपास की कुछ सीटों पर ही नहीं, बल्कि पूरे कोलकाता के चुनावी बयार पर पड़ता है। यही कारण है कि हर राजनीतिक दल यहां के मतदाताओं को अपने पक्ष में कर यहां अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed