फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Mahua Moitra Trolled on Twitter for Sharing Bhabha Atomic Research Centre BARC Picture

Mahua Moitra Troll On Twitter : खोदाई का अगला नंबर बार्क.. ट्वीट करते ही घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाई खरी-खोटी

Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
सार

महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, आशा की जानी चाहिए कि खोदाई की सूची में अगला स्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का नहीं होगा। मोइत्रा की पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए लिखा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को जल्द ही शिव भक्तों द्वारा विशाल शिवलिंग घोषित किया जाएगा। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसदों को ट्रोलर्स ने घेर लिया।

विज्ञापन
TMC MP Mahua Moitra Trolled on Twitter for Sharing Bhabha Atomic Research Centre BARC Picture
ट्वीट पर घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा। - फोटो : PTI/Twitter

विस्तार

विवाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा का पीछा नहीं छोड़ रहा है। मोइत्रा ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के विवाद को लेकर किये गए अपने एक ट्वीट पर घिर गईं। इस पर सोशल मीडिया पर मंदिर समर्थक यूजर ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल मोइत्रा ने एक पोस्ट किया, इसमें उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) की तस्वीर को लेकर कटाक्ष किया।

विज्ञापन


महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, आशा की जानी चाहिए कि खोदाई की सूची में अगला स्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का नहीं होगा। मोइत्रा की पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए लिखा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को जल्द ही शिव भक्तों द्वारा विशाल शिवलिंग घोषित किया जाएगा। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसदों को ट्रोलर्स ने घेर लिया। उन्होंने सांसदों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


एक यूजर ने उनके बौद्धिक ज्ञान पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने मोइत्रा की तुलना कक्षा तीन के छात्र से कर दी। एक यूजर ने कहा बार्क में महादेव के लिंग की प्रतिकृति परमाणु शक्ति का प्रतीक है, उन्होंने लिखा आप हमारे विश्वास का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन हमारी आस्था को डिगा नहीं पाएंगे। एक यूजर ने उन्हें परमाणु ऊर्जा के भंडारण के लिए मुफीद शिवलिंग आकार की आवश्यकता को स्पष्ट किया। इस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समर्थकों ने खोदने की आवश्यकता से इनकार करते हुए लिखा, भक्त के लिए भगवान सर्वत्र विराजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed