फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP made controversial remarks on Scindia in the House, BJP created ruckus, demanded action

Parliament: सदन में TMC सांसद ने सिंधिया पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Dec 2024 06:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

लोकसभा में बुधवार को आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा चल रही थी। इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की मदद न करने का आरोप लगाया। उनकी बात का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विरोध किया। इस पर बनर्जी ने सिंधिया के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। 

विज्ञापन
TMC MP made controversial remarks on Scindia in the House, BJP created ruckus, demanded action
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में बुधवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विवादित टिप्पणी की। इसे लेकर भाजपा सांसदों ने सदन में हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्रवाई दो बार कुछ देर के लिए स्थगित की गई। मगर भाजपा सांसदों के हंगामे के बाद कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी सांसद की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए हैं। उधर, भाजपा की महिला सांसदों ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात करके टीएमसी सांसद की शिकायत की। 

विज्ञापन

 

लोकसभा में बुधवार को आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा चल रही थी। इस चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की मदद न करने का आरोप लगाया। उनकी बात का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में तीखी नोंक-झोक होने लगी। बनर्जी ने सिंधिया के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया तो सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया। जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने खिलाफ किए गए हमले और भारत की महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान पर सांसद की माफी स्वीकार नहीं करेंगे। सिंधिया ने कहा कि हम इस सदन में शुद्ध हृदय से देश के विकास की भावना के साथ आते हैं। हम यहां आत्म-सम्मान की भावना से भी आते हैं और यदि कोई भी आत्म-सम्मान पर निजी हमले करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिंधिया ने कहा कि आप हमारी नीतियों, हमारे विचारों पर हमला कीजिए। लेकिन निजी हमला करने पर जवाब के लिए तैयार रहिए। बनर्जी ने माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ निजी टिप्पणी की और भारत की महिलाओं के खिलाफ जो शब्द बोले, उसके कारण मुझे उनकी माफी स्वीकार नहीं। 


पीठासीन सभापति ए राजा ने कहा कि अध्यक्ष बिरला ने यह मामला दोनों पक्षों के बीच सुलझाने को कहा है। भाजपा के सदस्यों ने इस पर हंगामा किया और पीठासीन सभापति ने कार्यवाही करीब 4.43 बजे शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी। पांच बजे तक दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन सभापति ने आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा में भाग लेने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्य राम शिरोमणि वर्मा का नाम पुकारा। मगर सत्तापक्ष के सदस्य बनर्जी की टिप्पणी को लेकर विरोध जताते रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही एक मिनट के अंदर ही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed