{"_id":"60039fd453901044a70fe4e3","slug":"tmc-mp-kalyan-banerjee-bjp-people-rape-jai-shri-ram-west-bengal-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा-भाजपा के लोग दुष्कर्म कर लगा रहे हैं जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा-भाजपा के लोग दुष्कर्म कर लगा रहे हैं जय श्रीराम के नारे
Sun, 17 Jan 2021 07:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार विवादित बयान दिया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लोग जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं और बलात्कार कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि बलात्कार के आरोपी पंडितों के खिलाफ भाजपा के लोग काले झंडे लिए प्रदर्शन करते हुए क्यों नजर नहीं आते हैं? उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि ये पंडित इन लोगों की पार्टी के ही होते हैं।
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लोग भगवा लबादा ओढ़े जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं और बलात्कार, गुंडागर्दी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
कहा, भाजपा के एजेंट हैं अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि बंगाल में भाजपा के सबसे बड़े एजेंट अधीर रंजन चौधरी हैं। वह वाम दलों के साथ कांग्रेस का गठबंधन ठीक से होने नहीं देंगे क्योंकि वो भाजपा के सबसे बड़े एजेंट हैं। अर्जुन सिंह पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि अर्जुन सिंह सुपारी किलर है। वह बाहुबली और गुंडा होने के चलते मशहूर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यह पहली दफा नहीं है, जब कल्याण बनर्जी ने ऐसा विवादित बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने देवी सीता पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते कई संगठनों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। कल्याण बनर्जी ने कहा था कि सीता ने भगवान राम से कहा कि अच्छा हुआ मेरा हरण रावण द्वारा किया गया था न कि उसके चेलों द्वारा नहीं तो मेरा हश्र भी हाथरस जैसा होता।उनके इस बयान के बाद भाजयुमो के सदस्य आशीष जायसवाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आशीष के मुताबिक, बनर्जी के बयान से बंगाली समाज आहत हुआ है, इसीलिए हमने शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी सांसद के बयान पर कहा कि वह हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं। इसका जवाब उन्हें 2021 में मिलेगा।