फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP from Basirhat Haji Nurul Islam passes away Mamata Banerjee condoles her demise

West bengal: TMC सांसद नुरुल इस्लाम का कैंसर की बीमारी से निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

Wed, 25 Sep 2024 03:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 03:09 PM IST
सार

West bengal: बशीरहाट के सांसद नुरुल इस्लाम लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। आज उनका दोपहर को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उन्हें टीएमसी ने पूर्व सासंद नुसरत जहां की जगह बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था। 

विज्ञापन
TMC MP from Basirhat Haji Nurul Islam passes away Mamata Banerjee condoles her demise
बशीरहाट से टीएमसी सांसद हाजी नुरुल इस्लाम - फोटो : ANI

विस्तार

बशीरहाट के तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का बुधवार (25 सिंतबर) को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक नुरुल इस्लाम लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। टीएमसी सांसद का बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले में उनके आवास पर निधन हो गया।। वह 61 वर्ष के थे। उन्हें टीएमसी ने पूर्व सासंद नुसरत जहां की जगह बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जताया दुख
हाजी नुरुल इस्लाम के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। ममता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बशीरहाट के हमारे सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी थे। वह सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को याद रखेंगे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। 
विज्ञापन


बशीरहाट से दूसरी बार चुने गए सांसद
नुरुल इस्लाम पहली बार 2009 में बशीरहाट लोकसभा सीट से चुने गए थे। वह 2016 में टीएमसी की टिकट पर बशीरहाट की हरोआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।  2024 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास दिखाया और बशीरहाट से मैदान में उतारा। नुरुल ने इस बार भी पार्टी को निराश नहीं किया। वे दूसरी बार इस सीट से सांसद चुने गए। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार रेखा पात्रा को बड़े मतों के अंदर हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, बशीरहाट से हमारे लोकसभा सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। वे मां, माटी, मानुष के सिद्धांत के सच्चे समर्थक थे। उन्होंने अपने जीवन को लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, यहाँ तक कि अपने अंतिम दिनों में भी। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed