फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Arpita Ghosh has resigned from Rajya Sabha Confirmed By RS Secretariat

झटका: तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, जानें क्या है मामला

Wed, 15 Sep 2021 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Sep 2021 10:01 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अर्पिता के इस्तीफे को राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने मंजूर भी कर लिया है।

विज्ञापन
TMC MP Arpita Ghosh has resigned from Rajya Sabha Confirmed By RS Secretariat
अर्पिता घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने मंजूर भी कर लिया है। राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि अर्पिता घोष उन सांसदों में शामिल थीं, जिन पर संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा करने और मार्शलों से उलझने का आरोप लगा था। इस मामले में अर्पिता को सस्पेंड भी किया गया था। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले अर्पिता घोष के इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है। 
विज्ञापन


अर्पिता ने 2010 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्पिता घोष को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। आने वाले दिनों में वह संगठनात्मक स्थिति में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी।
विज्ञापन


बता दें कि बंगाल की भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को चुनाव होना है। इस सीट पर भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल का मुकाबला राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से होगा। दोनों भवानीपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीएमसी नेता को सीबीआई ने किया समन 

इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में कथित चुनाव बाद हिंसा के मामले में टीएमसी नेता और नंदीग्राम सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव एजेंट शेख सूफियान को सीबीआई ने गुरुवार को तलब किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में उनसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed