{"_id":"61b38ebf4507b75d813edcbf","slug":"tmc-mp-abhishek-banerjee-kicks-off-football-tournament-in-diamond-harbor-final-to-be-played-on-q-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति नहीं, फुटबॉल में आमना-सामना: बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मैदान में उतरे मनोज तिवारी, अभिषेक बनर्जी ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति नहीं, फुटबॉल में आमना-सामना: बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मैदान में उतरे मनोज तिवारी, अभिषेक बनर्जी ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में एक फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस टूर्नामेंट को 'डायमंड हार्बर एमपी कप' नाम दिया गया है और इसका आयोजन बनर्जी की संसदीय निधि से किया जा रहा है। 20 दिन चलने वाला यह टूर्नामेंट लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सात विधानसभाओं में 11 मैदानों पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
डायमंड हार्बर और फाल्टा इलेवन के बीच पहला मैच
आज हुआ उद्घाटन मैच डायमंड हार्बर इलेवन और फाल्टा इलेवन के बीच खेला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो डायमंड हार्बर इलेवन के कप्तान रहे। वहीं फाल्टा इलेवन पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री और क्रिकेट खिलाड़ी मनोज तिवारी की कप्तानी में उतरी। जानकारी के अनुसार इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 128 टीमें भाग ले रही हैं और इसका फाइनल मैच एक जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
'यहां कोई भी नेता नहीं, केवल फुटबॉल खिलाड़ी हैं'
टूर्नामेट का उद्घाटन करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'कोई टीएमसी, सीपीआई, भाजपा या कांग्रेस नहीं... हम सब केवल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। हम यहां भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए आए हैं। अगले 20 दिनों के लिए इस शानदार खेल का आनंद लीजिए।' उन्होंने दर्शकों से कहा कि अगर कोई लोगों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश करता है तो आप सभी उसे फटकार लगाएंगे।
विज्ञापन