फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Tapas Roy resignation expresses displeasure over party functioning

Bengal: लोकसभा चुनाव से पहले विधायक तापस रॉय ने टीएमसी छोड़ी, कहा- पार्टी की कार्यप्रणाली से निराश हूं

Mon, 04 Mar 2024 02:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु विधायक तापस रॉय को मनाने के लिए आज सुबह उनके आवास पर पहुंचे। तापस का उत्तरी कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से विवाद भी चल रहा था।

विज्ञापन
TMC MLA Tapas Roy resignation expresses displeasure over party functioning
तापस रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। विधायक तापस रॉय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने संदेशखाली मुद्दे से निपटने के तरीके पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के संकेत भी दिए थे।
विज्ञापन


पार्टी से नाराज थे तापस रॉय
विधानसभा में टीएमसी के डिप्टी चीफ ऑफ व्हिप ने पार्टी की आलोचना भी की। उन्होंने बताया कि जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब उनके आवास पर छापेमारी की, तब पार्टी उनके साथ नहीं थी। तापस रॉय ने कहा, "पार्टी की कार्यप्रणाली से निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार के खिलाफ लगे इतने सारे भ्रष्टाचार के आरोपों से तंग आ गया था। दूसरी बात ये कि जिस तरह से संदेशखाली मुद्दे को संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और ब्रत्य बसु उन्हें मनाने के लिए आज सुबह उनके आवास पर पहुंचे। उनका उत्तरी कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से विवाद भी चल रहा था। तापस रॉय ने कहा, "मैं पिछले 25 वर्षों से पार्टी का एक ईमानदार नेता रहा हूं, लेकिन मुझे मेरा हक कभी नहीं मिला।" इस्तीफा के बाद जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed