{"_id":"6048e65d8ebc3e5918521a57","slug":"tmc-mla-gaurishankar-dutta-on-wednesday-joined-the-bharatiya-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: टीएमसी को एक और झटका, विधायक गौरीशंकर दत्ता ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को एक और झटका, विधायक गौरीशंकर दत्ता ने थामा भाजपा का दामन
Wed, 10 Mar 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और झटका लगा है। दरअसल, पार्टी विधायक गौरीशंकर दत्ता बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दत्ता को कोलकाता में पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी नेता राजीब बनर्जी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल किया गया। दत्ता नादिया जिले की तेहता विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। इसके अलावा बंगाली अभिनेत्री राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
आठ मार्च को टीएमसी के पांच विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन
इससे पहले सोमवार को टीएमसी के पांच विधायकों ने भाजपा का दामन थामा था। चार बार की विधायक एवं ममता बनर्जी की करीबी रहीं सोनाली गुहा और सिंगूर आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा रहे 80 वर्षीय रवींद्रनाथ भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए थे। वही, चार बार के विधायक 85 वर्षीय जटू लाहिरी, सितल कुमार सरदार और पहली बार विधायक बने पूर्व फुटबॉलर दीपेंदु विश्वास ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
इन दिग्गजों ने भी छोड़ा 'दीदी' का साथ
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के पिछले दौरे से अब तक सुवेंदु अधिकारी और शीलभद्र दत्ता आदि दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें सांसद सुनील मंडल के अलावा विधायक मिहिर गोस्वामी, अरिंदम भट्टाचार्या, राजीव बनर्जी, तापसी मंडल, सुदीप मुखर्जी, सैकत पांजा, अशोक डिंडा, दीपाली बिस्वास, शुक्र मुंडा, श्यांपदा मुखर्जी, बनश्री मैती और बिस्वजीत कुंडू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आठ चरणों में 294 सीटों के लिए होगी वोटिंग
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।