फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC manifesto in Meghalaya next week Mamata to hold road show in Tripura on Feb 7

Assembly Polls: मेघालय में टीएमसी का घोषणापत्र अगले हफ्ते; सात फरवरी को त्रिपुरा में रोड शो करेंगी ममता

Sat, 21 Jan 2023 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

टीएमसी नेता ने बताया कि ममता बनर्जी छह-सात फरवरी को त्रिपुरा का दौरा करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी 24 जनवरी को एक अन्य चुनावी राज्य मेघालय का दौरा करेंगे और वहां टीएमसी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

विज्ञापन
TMC manifesto in Meghalaya next week Mamata to hold road show in Tripura on Feb 7
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर में पार्टी की पैठ बढ़ाने के मकसद से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी सात फरवरी को त्रिपुरा में रोड शो करेंगी। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 24 जनवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र आठ फरवरी से शुरू होगा। वहीं, राज्य का बजट 15 फरवरी को पेश किया जाएगा।

टीएमसी नेता ने अपना नाम गुप्त रखने के अनुरोध पर बताया कि ममता बनर्जी छह-सात फरवरी को त्रिपुरा का दौरा करेंगी। वे चुनावी राज्य की अपनी यात्रा के पहले दिन त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगी और सात फरवरी को अगरतला में रोड शो करेंगी। 
विज्ञापन


यह तीन महीने में पूर्वोत्तर क्षेत्र की उनकी तीसरी यात्रा होगी क्योंकि उन्होंने 18 जनवरी को मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा की थी। वहीं, पिछले महीने उन्होंने राज्य की राजधानी शिलांग में एक टीएमसी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय और त्रिपुरा में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही टीएमसी
पार्टी नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी यह तय करना है कि वह सभी 60 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी या केवल उन सीटों पर जहां उसकी मजबूत पकड़ है। त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। टीएमसी इस क्षेत्र में असम के साथ मेघालय और त्रिपुरा में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।


पार्टी नेता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी 24 जनवरी को एक अन्य चुनावी राज्य मेघालय का दौरा करेंगे और वहां टीएमसी का घोषणापत्र जारी करेंगे। मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा। नवंबर 2021 में मेघालय में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे। इस वजह से टीएमसी पहाड़ी राज्य की विधानसभा में प्रमुख विपक्षी पार्टी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed