{"_id":"5deba5218ebc3e1b93789a9a","slug":"tmc-leader-shot-dead-while-returning-to-home-from-party-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Sat, 07 Dec 2019 06:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि टीएमसी नेता को उस समय गोली मारी गई, जब वो पास ही के पार्टी दफ्तर से लौट कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक बीर बहादुर सिंह को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना कोलकाता में गार्डन रीच पुलिस स्टेशन के पास मस्जिद तालाब क्षेत्र के पास की है। वीर बहादुर सिंह का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन