फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Sheikh Shahjahan's brother Sheikh Alamgir and other accused were produced in Basirhat Court

West Bengal: शाहजहां शेख के भाई समेत अन्य आरोपी बशीरहाट कोर्ट में हुए पेश, जानें किस मामले में हैं आरोपी

Fri, 22 Mar 2024 03:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

संदेशखाली मामले के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख आलमगीर और अन्य आरोपियों को आज बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शाहजहां शेख के भाई के अलावा दो लोग शाहजहां शेख के करीबी हैं और सीबीआई को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ से मामले में कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। 

विज्ञापन
TMC leader Sheikh Shahjahan's brother Sheikh Alamgir and other accused were produced in Basirhat Court
शेख आलमगीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदेशखाली मामले के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख आलमगीर और अन्य आरोपियों को आज बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि सीबीआई ने संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शेख आलमगीर के अलावा माफाजुर मोल्ला और सिराजुल मोल्ला को गिरफ्तार किया था। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शाहजहां शेख के भाई के अलावा दो लोग शाहजहां शेख के करीबी हैं और सीबीआई को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ से मामले में कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



ईडी टीम पर हुआ था हमला
शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में आरोपी है और ईडी की एक टीम बीते 5 जनवरी को संदेशखाली में स्थित शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला कर दिया था। इस हमले में ईडी के कई अधिकारी घायल हुए थे। ईडी ने इस मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस घटना के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था। बीते दिनों संदेशखाली में स्थानीय लोगों ने शाहजहां शेख समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। कई स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर उनका यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर बंगाल की राजनीति में काफी हंगामा हुआ और भाजपा ने इस मुद्दे पर टीएमसी सरकार को जमकर कोसा। सरकार पर दबाव बना तो पुलिस ने भी तुरंत ही शाहजहां शेख को ढुंढकर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed