फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Panna Deb arrested in Tripura on charges of abetting suicide of niece

त्रिपुरा: टीएमसी नेता पन्ना देब गिरफ्तार, अपनी भतीजी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Sep 2021 10:28 PM IST
सार

अगरतला महिला पुलिस स्टेशन प्रभारी (ओसी) परोमिता साहा ने कहा कि हमने पन्ना देब को एक सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया है, जिसमें उसका नाम था। हालांकि, राजश्री के परिवार ने कहा कि उन्हें टीएमसी नेता से कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
TMC leader Panna Deb arrested in Tripura on charges of abetting suicide of niece
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद पन्ना देब को रविवार को उनके अगरतला स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। उन पर अपनी भतीजी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें रविवार को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।  देब की भतीजी राजश्री (35) शुक्रवार को इंद्रनगर में संयुक्त परिवार के आवास पर मृत पाई गई थी। वह शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग थी और पन्ना देब की देखरेख में थी।
विज्ञापन


मृतक युवती कथित तौर पर पिछले 14 वर्षों से मानसिक विकार से पीड़ित थी और टीएमसी नेता की करीबी रिश्तेदार थी। वह अपनी मां के साथ देब के घर में रह रही थी। कई साल पहले पीड़िता के पिता का गायब होना एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 
विज्ञापन

युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने पन्ना देब का नाम दिया और उन पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने लिखा कि असहनीय यातना के कारण उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए पूर्वी अगरतला महिला पुलिस स्टेशन प्रभारी (ओसी) परोमिता साहा ने कहा कि हमने पन्ना देब को एक सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया है, जिसमें उसका नाम था। हालांकि, राजश्री के परिवार ने कहा कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उन्हें टीएमसी नेता के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। करीब तीन दशक तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद पन्ना देब हाल ही में टीएमसी में शामिल हुईं थीं। 



टीएमसी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ने वाले सुबल भौमिक ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी और नेता राज्य में चौतरफा हमलों का सामना कर रहे हैं और पन्ना देब की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उन्हें फंसाया जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed