फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Leader Mukul Roy is critical health updates detail news in hindi

Bengal: टीएमसी नेता मुकुल रॉय की हालत गंभीर; अपने आवास के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश, सिर पर आई है चोट

Sat, 06 Jul 2024 12:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 06 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

मुकुल रॉय के बेटे ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा कि घर के बाथरूम में बाबा गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने उल्टी की और फिर होश खो दिया। उन्हें अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
TMC Leader Mukul Roy is critical health updates detail news in hindi
मुकुल रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय बुधवार को अपने आवास के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने के कारण उनके सिर में चोट लगी थी, जिसके कारण उनकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही थी। हालंकि, एक अधिकारी ने अब उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया ह। उन्होंने बताया कि मुकुल रॉय की हालत अभी भी गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "मुकुल रॉय की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। हमारे डॉक्टर दिन-रात उनकी निगरानी में लगे हुए हैं।" बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय न्यूरोलॉजिकल परेशानियों से पीड़ित हैं। उन्हें होश खोने से पहले उल्टी भी हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुकुल रॉय के बेटे ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा, "घर के बाथरूम में बाबा गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने उल्टी की और फिर होश खो दिया। हम उन्हें अस्पताल ले गए।"

टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय डिमेंशिया से पीड़ित हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में उत्तर कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद वह टीएमसी में वापस शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed