फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Madan Mitra met with an accident at BT road after a lorry hit his bike in Kolkata news in Hindi

कोलकाता: हादसे का शिकार हुए टीएमसी नेता मदन मित्रा, लॉरी से टकरा गई बाइक, पैर में लगी चोट

Fri, 28 Jan 2022 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे टीएमसी नेता मदन मित्रा की बाइक एक लॉरी से टकरा गई।

विज्ञापन
TMC leader Madan Mitra met with an accident at BT road after a lorry hit his bike in Kolkata news in Hindi
मदन मित्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मदन मित्रा शुक्रवार की शाम एक हादसे का शिकार हो गए। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जब उनकी बाइक बीटी रोड पर एक लॉरी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार मित्रा के पैर में चोट लगी है।

विज्ञापन

नारदा स्टिंग मामले में मिली मित्रा को अंतरिम जमानत
विशेष सीबीआई अदालत ने नारदा स्टिंग मामले में मदन मित्रा, सोवन चटर्जी, फिरहाद हाकिम और निलंबित आईपीएस अधिकारी को अंतरिम जमानत दे दी। मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर बोले, सरस्वती पूजा में भी कमल नहीं चढ़ाऊंगा
उधर, एक वायरल वीडियो में कमल के फूल की पंखुड़ियां तोड़ते और फूल को फेंकते नजर आए मदन मित्रा ने इस वीडियो को लेकर कहा कि फूल बगीचे की संपत्ति है फिर चाहे वह कमल हो या गुलाब। हमारा उनके ऊपर कोई अधिकार नहीं है। अगर मैंने केवल कमल की पंखुड़ियां तोड़ कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है तो उन्होंने मस्जिदों पर कब्जे किए हैं, दंगे करवाए हैं... लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

मित्रा ने कहा, 'मेरा मतलब यह था कि एक हिंदू होने के नाते मैंने यह कहीं नहीं सुना है कि प्रार्थना करते समय केवल कमल का फूल ही अर्पित करना चाहिए। क्या मुझ पर पूजा करने के लिए केवल कमल का उपयोग करने का कोई नियम लागू होता है? सरस्वती पूजा आने वाली है, मैं दूसरे फूल अर्पित करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed