फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader killed in clash over loud music in Malda, West Bengal

TMC Leader Killed: बीच बचाव करने गए तृणमूल नेता की हत्या, म्यूजिक के शोर को लेकर विवाद शांत कराना पड़ा भारी

Thu, 05 Jan 2023 10:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 Jan 2023 10:46 AM IST
सार

मृत तृणमूल नेता की पहचान अफजल मोमिन (65) के रूप में हुई। मंगलवार सुबह पठानपारा गांव का एक समूह मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के मंडलपारा गांव से पिकनिक मनाकर लौटते समय तेज संगीत बजा रहा था। इसका स्थानीय नेता अफजल मोमिन व अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया था।

विज्ञापन
TMC leader killed in clash over loud music in Malda, West Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी में दो पक्षों में विवाद रोकने गए तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार को तब हुई जब तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई थी। 

विज्ञापन

मृत तृणमूल नेता की पहचान अफजल मोमिन (65) के रूप में हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पठानपारा गांव का एक समूह मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के मंडलपारा गांव से पिकनिक मनाकर लौटते समय तेज संगीत बजा रहा था। इसका स्थानीय नेता अफजल मोमिन व अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसके बाद हाथापाई हुई थी। मोमिन और कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार दोपहर में बड़ी संख्या में पठानपारा निवासी डंडे और लाठियों से लैस होकर आए। तभी मोमिन संघर्ष रोकने के लिए बाहर निकले, लेकिन उन पर हमला कर दिया गया। वे होश खो बैठे। ग्रामीण मोमिन को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमिन के बेटे जहांगीर अली के अनुसार उनके पिता को हृदय रोग की समस्या थी। बहुत तेज आवाज में डीजे बजाने से उन्हें परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने विरोध किया था, लेकिन उन्हें धक्का दिया गया और उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जहांगीर अली ने मामूम एसके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामूम ने ही  पठानपारा के ग्रामीणों का नेतृत्व किया था, जिसने हमला किया। 

मालदा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि दो गुटों में संगीत बजाने को लेकर युवकों के बीच हाथापाई हो गई थी। मोमिन ने हाथापाई रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसे धक्का दिया गया। धक्के से वह गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 14 अन्य लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


मोमिन सम्मानित नेता थे : मंत्री यास्मिन
टीएमसी नेता मोमिन की मौत पर बंगाल की  राज्यमंत्री सबीना यास्मिन ने कहा कि वे हमारी पार्टी के बहुत सम्मानित नेता थे। उनकी मौत चौंकाने वाली है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मोमिन पांच बार स्थानीय ग्राम पंचायत के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में तृणमूल में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed