फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Arjun Singh alleges 'betrayal' by party, hints at joining BJP

Politics: टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन सिंह ने दिए BJP में शामिल होने के संकेत; TMC पर लगाया धोखा देने का आरोप

Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

भाजपा में शामिल होने का संकेत देते हुए अर्जुन सिंह ने अपने कार्यालय से टीएमसी सुप्रीमो और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दी। इतना ही नहीं उनकी जगह पीएम मोदी की तस्वीरें लगा दी। 
 

विज्ञापन
TMC leader Arjun Singh alleges 'betrayal' by party, hints at joining BJP
अर्जुन सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

दो साल पहले भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए अर्जुन सिंह ने दोबारा भाजपा में शामिल होंने के संकेत दिए हैं।  बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टीएमसी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सीएए के नियमों को अधिसूचित करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ भी की है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अर्जुन सिंह दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।  

विज्ञापन


 टीएमसी पर लगाए विश्वासघात के आरोप
भाजपा में शामिल होने के संकेत देते हुए सांसद अर्जुन सिंह ने बैरकपुर से टिकट न मिलने पर कहा कि पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इस दौरान उन्होंने बैरकपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक के खिलाफ चुनाव लड़ने की कसम खाई। सिंह ने कहा कि वे उन लोगों को निराश नहीं कर सकते, जिन्होंने 2019 में चुनकर उन्हें लोकसभा में भेजा था। अर्जुन सिंह ने सीएए को लेकर ममता बनर्जी के राजनीतिक रुख पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देशों में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के सपनों को पूरा करने और उन्हें नागरिकता का अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे ऐतिहासिक फैसले का विरोध कर रहे हैं वे राजनीतिक कारणों से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यालय में लगाई पीएम मोदी की तस्वीर
वहीं, भाजपा में शामिल होने का संकेत देते हुए अर्जुन सिंह ने अपने कार्यालय से टीएमसी सुप्रीमो और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दी। इतना ही नहीं उनकी जगह पीएम मोदी की तस्वीरें लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हो सकती है भाजपा में वापसी 
अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद हैं। वह 2019 में टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, और सांसद बने थे। इसके बाद साल 2022 में वे भाजपा छोड़कर दोबारा टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed