{"_id":"65f078421c3b5abaaa0f2505","slug":"tmc-leader-arjun-singh-alleges-betrayal-by-party-hints-at-joining-bjp-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन सिंह ने दिए BJP में शामिल होने के संकेत; TMC पर लगाया धोखा देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन सिंह ने दिए BJP में शामिल होने के संकेत; TMC पर लगाया धोखा देने का आरोप
Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
सार
भाजपा में शामिल होने का संकेत देते हुए अर्जुन सिंह ने अपने कार्यालय से टीएमसी सुप्रीमो और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दी। इतना ही नहीं उनकी जगह पीएम मोदी की तस्वीरें लगा दी।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल पहले भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए अर्जुन सिंह ने दोबारा भाजपा में शामिल होंने के संकेत दिए हैं। बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टीएमसी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सीएए के नियमों को अधिसूचित करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ भी की है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अर्जुन सिंह दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
टीएमसी पर लगाए विश्वासघात के आरोप
भाजपा में शामिल होने के संकेत देते हुए सांसद अर्जुन सिंह ने बैरकपुर से टिकट न मिलने पर कहा कि पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इस दौरान उन्होंने बैरकपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक के खिलाफ चुनाव लड़ने की कसम खाई। सिंह ने कहा कि वे उन लोगों को निराश नहीं कर सकते, जिन्होंने 2019 में चुनकर उन्हें लोकसभा में भेजा था। अर्जुन सिंह ने सीएए को लेकर ममता बनर्जी के राजनीतिक रुख पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देशों में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के सपनों को पूरा करने और उन्हें नागरिकता का अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे ऐतिहासिक फैसले का विरोध कर रहे हैं वे राजनीतिक कारणों से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यालय में लगाई पीएम मोदी की तस्वीर
वहीं, भाजपा में शामिल होने का संकेत देते हुए अर्जुन सिंह ने अपने कार्यालय से टीएमसी सुप्रीमो और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटा दी। इतना ही नहीं उनकी जगह पीएम मोदी की तस्वीरें लगा दी।
विज्ञापन
हो सकती है भाजपा में वापसी
अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद हैं। वह 2019 में टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, और सांसद बने थे। इसके बाद साल 2022 में वे भाजपा छोड़कर दोबारा टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।