{"_id":"6108637d428b064a170a6d5f","slug":"tmc-leader-abhishek-banerjee-is-on-tripura-visit-bjp-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: त्रिपुरा दौरे पर पहुंचे तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी, भाजपा ने किया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: त्रिपुरा दौरे पर पहुंचे तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी, भाजपा ने किया विरोध
Tue, 03 Aug 2021 05:23 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:23 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बनर्जी के काफिले को पहले पश्चिम त्रिपुरा जिले में चरीलाम में रोका गया क्योंकि प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क ठप करने की कोशिश की।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की सियासी अदावत पश्चिम बंगाल से निकलकर अब त्रिपुरा पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान अगरतला एयरपोर्ट से त्रिपुरेश्वरी मंदिर के रास्ते में उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से बनर्जी के कार पर पार्टी के झंडे लगे डंडों से हमला किया लेकिन इसमें गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो साझा करते हुए बनर्जी ने ट्वीट किया कि भाजपा4इंडिया शासित राज्य त्रिपुरा में लोकतंत्र। बहुत अच्छे भाजपा-बिप्लब राज्य को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपाहीझाला जिले में कमलासागर में काफिले को रोकने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर पहुंचने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक को रोकने की कोशिश की और वापस जाओ के नारे लगाए।
घटना स्थल पर मौजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में नारेबाजी की। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहां मौजूद भाजपा के गोमती जिलाध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वहां से जाने को कहा। इसके बाद अभिषेक बनर्जी मंदिर के अंदर गए और पूजा पाठ किया।
दिल्ली की घटना को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
दिल्ली में नौ साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म और उसे जबरन जलाने की घटना की निंदा करते हुए अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को रोज ही ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ता है और केंद्र सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए बनर्जी ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था बेहद कमजोर स्थिति में आ गई है।