फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC is mulling construction of 10 sun temples in Asansol area of south bengal

पश्चिम बंगाल के हिंदी भाषी इलाकों में टीएमसी बनाएगी कई सूर्य मंदिर

Tue, 27 Nov 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Updated Tue, 27 Nov 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
TMC is mulling construction of 10 sun temples in Asansol area of south bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अहम रणनीतियों पर काम कर रही है। टीएमसी आसनसोल जिले में 10 सूर्य मंदिर बनाने पर विचार कर रही है। 


loader

वरिष्ठ टीएमसी नेता और आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी अपने इलाके में मंदिरों के निर्माण पर सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं। इन मंदिरों का निर्माण अगले साल की छठ पूजा से पहले पूरा होने की संभावना है। पार्टी बहुसंख्यक जनता के बीच पहुंच बढ़ाने पर काम कर रही है। पार्टी अल्पसंख्यक हिंदी भाषियों के बीच भी पहुंच बढ़ाने के प्रयास कर रही है। 

तिवारी ने कहा, "दुर्गापुर-आसनसोल इलाके में हिंदी भाषियों की बड़ी संख्या रहती है। हर साल छठ पूजा के दौरान हम बड़ी संख्या में भक्तों को देखते हैं। उनकी सेवा करने के लिए हमने इलाके में 10 सूर्य मंदिर बनाने का फैसला किया है।" बता दें तिवारी छठ पूजा कोओर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन भी हैं।

मंदिरों के डिजाइन दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे और निर्माण कार्य में करीब 2 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने आगे कहा, "हमने स्थानीय लोगों से मंदिर बनाने के लिए फंड जुटाने का काम भी शुरु कर दिया है। हम विभिन्न इलाकों से फंड जुटाने के लिए मंदिर कमिटियां बनाएंगे। आसनसोल नगर निगम आधारभूत संरचना में समर्थन प्रदान करेगा, जैसे सड़क और बिजली में।"

आसनसोल राजनीतिक और सांप्रदायिक रूप से अस्थिर इलाका है। इसी साल मार्च-अप्रैल में बर्दवान जिले में स्थित आसनसोल में राम नवमी के दौरान सांप्रदायिक दंगे हुए थे। भाजपा ने भी यहां 22 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है और दिसंबर से तीन रथ यात्रा निकालने की योजना बनाई है। 

एक अन्य टीएमसी नेता ने कहा, "हमें पता है कि आसनसोल में 10 सूर्य मंदिर बनाए जाएंगे। सॉफ्ट हिंदुत्व के सभी आरोप गलत हैं। हम हर धर्म का आदर करते हैं। हम भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर विश्वास नहीं करते।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed