फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC , Congress warm up : Sonia set to replace Adhir as Lok Sabha leader, mamata banerjee

कयास: अधीर रंजन का कटेगा पत्ता? थरूर या मनीष तिवारी हो सकते हैं लोकसभा में कांग्रेस के नए नेता

Sun, 04 Jul 2021 08:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 08:39 AM IST
सार

सोनिया गांधी अधीर रंजन चौधरी को पद से हटाकर किसी और को लोकसभा में पार्टी के नेता की बागडोर सौंप सकती हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में जल्द होने वाले कई बदलावों में से एक यह भी होगा, जो संसद के मानसून सत्र से पहले सामने आया है।

विज्ञापन
TMC , Congress warm up : Sonia set to replace Adhir as Lok Sabha leader, mamata banerjee
अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर, मनीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जल्द लोकसभा में पार्टी का नेता बदल सकती है। अटकलें लगाईं जा रही हैं कि सोनिया गांधी अधीर रंजन चौधरी को पद से हटाकर किसी और को लोकसभा में पार्टी के नेता की बागडोर सौंप सकती हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में जल्द होने वाले कई बदलावों में से एक यह भी होगा, जो संसद के मानसून सत्र से पहले सामने आया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद हैं। वह विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का चेहरा थे और राज्य कांग्रेस के प्रमुख हैं। अधीर रंजन कांग्रेस के बागी नेताओं के समूह जी-23 के बड़े आलोचक हैं। जब इन नेताओं ने संगठन में बड़ बदलावों के लिए सोनिया गांधी को पिछले साल अगस्त में पत्र लिखा था, तब चौधरी नेतृत्व के साथ खड़े थे। वह संसद में पब्लिक अकाउंट कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी के नेता पद से हटाने के फैसले को तृणमूल कांग्रेस के साथ तालमेल बनाने और भाजपा के खिलाफ अभियान का समन्वय करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि एक ओर जहां कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में वामदल के साथ गठबंधन करके तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने से परहेज किया था और उनकी जीत का स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर और मनीष तिवारी का नाम आगे
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस नेता बनने की रेस में सबसे आगे तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी हैं। ये दोनों 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र के हस्ताक्षरकर्ता भी हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेसी नेता शशि थरूर या मनीष तिवारी को चुन सकती हैं। अगर कांग्रेस लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में थरूर या तिवारी को नियुक्त करती है, तो इसे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल की संभावित वापसी से पहले गांधी परिवार की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मनीष तिवारी को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed