फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC condemns Hakim's remark on Muslim percentage, distances itself from it

West Bengal: TMC ने फिरहाद हकीम के मुस्लिम प्रतिशत वाले बयान से बनाई दूरी, कहा- यह हमारी विचारधारा नहीं

Mon, 16 Dec 2024 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस ने मंत्री फिरहाद हकीम के उस बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लाह ने चाहा तो मुसलमान भी एक दिन बहुमत में होंगे और उन्हें न्याय के लिए मोमबत्ती रैली नहीं निकालनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
TMC condemns Hakim's remark on Muslim percentage, distances itself from it
फिरहाद हकीम - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम की ओर से मुसलमानों की आबादी को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद जारी है। इस बीच, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने सोमवार को उनके बयानों से दूरी बनाई है और अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उनकी निंदा की है। 
विज्ञापन


फिरहाद हकीम ने क्या बयान दिया था
यह विवाद तब शुरू हुआ जब शनिवार को हकीम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अल्पसंख्यक छात्रों को संबोधित कर रहे थे। वीडियो में हकीम कहते हुए सुनाई दिए थे कि पश्चिम बंगाल में हम (मुसलमान) 33 फीसदी हैं और देशभर में 17 फीसदी हैं। इसके बाद हकीम ने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों को ऐसी स्थिति में आना चाहिए, जहां उनकी आवाज खुद ही सुन ली जाए और न्याय की मांग पूरी हो जाए। उन्होंने कहा था, हम संख्या में अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो हम इतने मजबूत बन सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्ती लेकर रैली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम एक ऐसा स्थान हासिल करेंगे, जहां हम सही मायनों में मजबूत होंगे। हालांकि, हकीम के इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी थी। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने बनाई हकीम से दूरी
उनके इस बयान पर टीएमसी ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा, टीएमसी फिरहाद हकीम के हाल के बयानों से खुद को पूरी तरह अलग करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है। ये बयान पार्टी की स्थिति या विचारधारा को नहीं दर्शाते हैं। हम शांति, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी भाजपा ने साधा हकीम पर निशाना
बंगाल सरकार के शहरी विकास और नगर निगम मामलों के मंत्री हकीम के बयान के बाद विपक्षी दलों, खासकर  भारतीय जनता पार्टी ने उन पर सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने का आरोप लगाया। भाजपा के बंगाल प्रमुख और केंद्री मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, यह बयान सिर्फ विभाजनकारी नहीं हैं, बल्कि यह बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश को दिखाता है। यह खुले तौर पर सांप्रदायिक नफरत का आह्वान है।  


फिरहाद हकीम ने दी बयान पर सफाई
टीएमसी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हकीम की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक, हकीम ने पार्टी के नेताओं से कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद मुस्लिम समुदाय के सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन  को लेकर था और वह शिक्षा व कौशल विकास पर जोर दे रहे थे, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय मजबूत हो सके। हकीम ने कहा कि वह केवल यह कहना चाहते थे कि अगर अल्पसंख्यक मेहनत करें और अल्लाह ने चाहा तो वे समाज में सम्मान हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed