फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC claimed that permission denied for protest rally in national capital delhi

TMC vs BJP: टीएमसी बोली- केंद्र ने दिल्ली में विरोध रैली की नहीं दी अनुमति; भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Wed, 30 Aug 2023 08:31 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनकी विरोध रैली को अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
TMC claimed that permission denied for protest rally in national capital delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनकी विरोध रैली को अनुमति नहीं दी। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो अक्तूबर को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय बकाया के मुद्दे पर नई दिल्ली में एक विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


टीएमसी ने कहा कि  केंद्र सरकार ने उसके खिलाफ राजधानी में विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 21 जुलाई को पार्टी की शहीद दिवस रैली में घोषणा की थी। 
विज्ञापन


टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, हमने 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक जमीन मांगी। हमने राम लीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को एक आवेदन भेजा था। लेकिन अब हमेंदिल्ली पुलिस से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि इसे महीनों पहले मांगा जाना चाहिए था, और इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुणाल घोष ने कहा कि हमने बहुत पहले घोषणा की थी कि हम मनरेगा के तहत धन रोकने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दो अक्तूबर को दिल्ली में एक विरोध रैली आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि यह नई दिल्ली में बंगाल के विरोध कार्यक्रम को रोकने के लिए भाजपा की एक चाल है। यह बंगाल और लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का एक प्रयास है। हम सभी जानते हैं कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी को लोकतांत्रिक विरोध के बारे में नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, केवल दिल्ली पुलिस ही बता सकती है कि उन्हें अनुमति क्यों नहीं दी गई। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनरेगा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य को धन जारी नहीं करने के केंद्र के कथित कदम के खिलाफ मार्च में कोलकाता में दो दिवसीय धरना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed