फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tmc Chief Mamata banerjee sends letter to opposition leaders to unite against bjp to save democracy

सियासत : ममता का विपक्षी नेताओं को पत्र- लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
सार

  • ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं को एक व्यक्तिगत चिट्ठी लिखी है
  • ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट होने को कहा

विज्ञापन
Tmc Chief Mamata banerjee sends letter to opposition leaders to unite against bjp to save democracy
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं को एक व्यक्तिगत चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के माध्यम से ममता ने लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, एम.के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को पत्र में लिखा कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed