फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC announces the names of 42 candidates for Lok Sabha elections, know the details about the big names

Bengal: डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी तो आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, ये हैं लोकसभा चुनाव में TMC के बड़े चेहरे

Sun, 10 Mar 2024 03:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। रविवार को विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में आयोजित रैली में बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
TMC announces the names of 42 candidates for Lok Sabha elections, know the details about the big names
ये हैं लोकसभा चुनाव में TMC के बड़े चेहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। रविवार को विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता में आयोजित रैली में बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जिन नामों का एलान किया है, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का नाम भी इस सूची में शामिल है। वह डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ेंगे। अभिषेक का जन्म सात नवंबर 1987 में हुआ। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 16 वीं लोकसभा में भारतीय राजनेता और संसद सदस्य हैं। उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार होने के नाते भारतीय आम चुनाव 2014 जीता था।
विज्ञापन


यूसुफ पठान
इस सूची में एक और बड़ा नाम सामने आया है। वो नाम है पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान का। वह राजनीतिक मैदान में उतरने को तैयार है। यूसुफ पठान बहरमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि यूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा
सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वालीं टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के नाम पर भी मुहर लग गई है। वह कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगी। कोलकाता में जन्म लेने वाली पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी। देखते ही देखते वह कम समय में ही इस कंपनी की वाइस प्रसिडेंट भी बन गई। इसी दौरान महुआ ने अपनी इतनी अच्छी नौकरी को छोड़कर बंगाल की राजनीति से जुड़ने का फैसला किया। हालांकि, उनका राजनीतिक करियर काफी विवादों से घिरा रहा है। 

शत्रुघ्न सिन्हा
टीएमसी ने एक बार फिर आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को ही उतारा है। जबकि इस बार भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। यानी दो बिहारी स्टारों की यहां टक्कर तय है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर बाबुल सुप्रियो लोकसभा चुनाव 2019 में जीते थे, लेकिन वो टीएमसी में आ गए और 2021 में विधानसभा चुनाव जीतकर वो ममता मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। वहीं उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा यहां से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को करीब तीन लाख वोटों के भारी अंतर से हराया था। बॉलीवुड के 'शॉटगन' कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। पिछले कई सालों से वह राजनीति में भी अपना दम दिखा रहे हैं। 

कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद 
सन् 1983 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद को भी तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह बर्धमान दुर्गापुर से चुनाव लड़ेंगे। कीर्ति आजाद ने 2014 के आम चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ा था और बिहार के दरभंगा सीट से सांसद चुने गए थे। 23 दिसंबर 2015 को उन्हें पार्टी ने निलंबित किया था।

फरवरी 2019 में कीर्ति आजाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट से खड़ा किया था, लेकिन उन्हें भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने 4.8 लाख के वोटों के अंतर से हराया था। नवंबर, 2021 में कीर्ति आजाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कहा था कि राजनीति से संन्यास तक वह इसी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।


हाजी नुरुल इस्लाम
इस बार सबकी निगाहें बशीरहाट लोकसभा सीट पर थीं क्योंकि जिस संदेशखाली इलाके में हंगामा मचा हुआ था, वो इलाका इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद थीं, टीएमसी ने उनका टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed