{"_id":"65abc6a7928fbe316c0ab2f1","slug":"tmc-and-congress-in-west-bengal-seat-sharing-kunal-ghosh-adhir-ranjan-chowdhary-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: सीट बंटवारे पर कांग्रेस-टीएमसी में रार; कुणाल ने लगाए आरोप तो अधीर बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: सीट बंटवारे पर कांग्रेस-टीएमसी में रार; कुणाल ने लगाए आरोप तो अधीर बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता
Sat, 20 Jan 2024 06:43 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:43 PM IST
सार
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर टीएमसी राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि कांग्रेस केवल टीएमसी पर हमला कर रही है। कांग्रेस को जमीनी हकीकत के आधार पर सीट बंटवारे को लेकर बात करना चाहिए।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी, कुणाल घोष
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की। टीएमसी के इस एलान के बाद बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। अधीर रंजन ने कहा, 'मुझे इससे बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता है। हमारे नेता पहले ही इसपर बात कर चुके हैं। मैं यहां केवल चुनाव लड़ने और जीतने आया हूं। हमें केवल चुनाव लड़ना और जीतना आता है।'
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर टीएमसी राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'कांग्रेस की राज्य इकाई यहां टीएमसी पर हमला कर रही है और भाजपा को ऑक्सीजन दे रही है। यह काम नहीं करने वाला है। हम सभी 42 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस को जमीनी हकीकत के आधार पर सीट बंटवारे को लेकर बात करनी चाहिए। लेकिन वे यहां राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अंतिम निर्णय लेंगी।'
विज्ञापन
टीएमसी ने साधा भाजपा और कांग्रेस पर निशाना
वहीं, तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी लेंगी। पार्टी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर अनुतिचत सौदेबाजी नहीं कर सकती। घोष ने कहा, 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों में सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया था। इसी आधार पर तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस को 42 लोकसभा सीटों में से दो की पेशकश की है। घोष ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की प्रदेश इकाई अनुचित सौदेबाजी नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस की तरह टीएमसी झूठे वादे नहीं करती है। उन्होंने कहा, सितंबर में हमारे पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने धुपगुड़ी के लोगों से वादा किया था कि वह इस क्षेत्र को सब-डिवीजन में अपग्रेड करेंगे। हाल ही में टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि धुपगुड़ी अब सबडिवीजन बन गया है। यह दर्शाता है कि पार्टी अपना वादा ऐसे पूरा करती है।
विज्ञापन
टीएमसी प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा की तरह टीएमसी उन स्थानों पर विकास कार्य करने से भेदभाव नहीं करती जहां उनका निर्वाचित प्रतिनिधि न हो। उन्होंने कहा, 'बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं है, इसलिए उसने राज्य को फंड देना बंद कर दिया है। लेकिन धुपगुड़ी में निर्मल राय से पहले टीएमसी का एक भी विधायक नहीं था, इसके बावजूद राज्य सरकार वहां विकास कार्य करना बंद नहीं किया।'