{"_id":"622e29c0360ef6733b282519","slug":"tmc-and-congress-councillors-shot-dead-in-separate-incidents-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव के बाद भी हिंसा, कांग्रेस-टीएमसी के एक-एक पार्षद की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव के बाद भी हिंसा, कांग्रेस-टीएमसी के एक-एक पार्षद की हत्या
Sun, 13 Mar 2022 10:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:58 PM IST
सार
बंगाल के दो अलग-अलग इलाकों में निर्वाचित पार्षदों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाएं पश्चिम बंगाल के पानीहाटी और झालदा इलाके में हुईं। मारे गए निर्वाचित पार्षदों में से एक तृणमूल कांग्रेस और दूसरा कांग्रेस का पार्षद था।
विज्ञापन
बंगाल में हत्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में नगर पालिका चुनाव भले ही संपन्न हो चुके हैं, लेकिन वहां हिंसा का दौर अभी भी जारी है। रविवार को बंगाल के दो अलग-अलग इलाकों में निर्वाचित पार्षदों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाएं पश्चिम बंगाल के पानीहाटी और झालदा इलाके में हुईं। मारे गए निर्वाचित पार्षदों में से एक तृणमूल कांग्रेस और दूसरा कांग्रेस का पार्षद था।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उत्तर-24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ से पार्षद के रूप में अनुपम दत्ता निर्वाचित हुए थे। रविवार शाम को अनुपम दत्ता जब पार्क जा रहे थे उसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने आगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर उनको करीब से गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्षद अनुपम दत्ता को सिर में गंभीर चोटें आईं थी, इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जिसके कारण इलाके में एक पुलिस दल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
नैहाटी के टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि अनुपम दत्ता क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने कहा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। उन्होंने कहा कि अनुपम दत्ता ने भगवा पार्टी के एक बड़े नेता को हराया था।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या
वहीं दूसरी घटना में पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में चार बार के कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि जब कांग्रेस पार्षद तपन कंडू शाम को अपने वार्ड नंबर दो में अपने आवास के पास टहलने गए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनको गोली मार कर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग उन्हें लेकर झारखंड के रांची के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कंडू पिछले महीने हुए निकाय चुनावों में चौथी बार झालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर दो से जीते थे। वे क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे। कांग्रेस के नेताओं ने कंडू की मौत को लेकर टीएमसी के खिलाफ आरोप लगाए। पुरुलिया के कांग्रेस नेता नेपाल महतो ने कहा कि उनकी पार्टी के पार्षद तपन कंडू की हत्या राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस क्षेत्र का दौरा करेंगे।