फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati temple to withdraw monthly interest on deposits of Rs 12,000 crore due to cash crisis

आर्थिक संकट में तिरुपति मंदिर, बैंक में जमा 12 हजार करोड़ से अब हर महीने लेगा ब्याज

Sat, 29 Aug 2020 06:15 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Tirupati temple to withdraw monthly interest on deposits of Rs 12,000 crore due to cash crisis
तिरुमाला तिरुपति मंदिर

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से लंबे समय तक बंद रहे तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में नकदी चढ़ावे की दिक्कतें हुई हैं। भक्तों द्वारा नकद चढ़ावे में भारी गिरावट के कारण यहां गंभीर रूप से नकदी की कमी का सामना करना पड़ा। इस कारण से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने शुक्रवार को विभिन्न बैंकों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जमा को मासिक मोड में बदलने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में तिरुमाला में आयोजित टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। अब तक टीटीडी बोर्ड बैंकों में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक रूप से नकद जमा कर रहा था और केवल जमा की परिपक्वता के अंत में ही ब्याज प्राप्त कर रहा था। लेकिन अब इसे मासिक करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि जैसा कि हर महीने जमा राशि का नवीनीकरण किया जाता है, हम मासिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं, जिसका उपयोग वेतन देने, ओवरहेड खर्चों को वहन करने और प्रभु के लिए नियमित अनुष्ठान करने के लिए किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पिछले वर्ष की करें तो अनुमान के अनुसार, टीटीडी के पास बैंकों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जमा है। टीटीडी के लिए 2020-21 के लिए इस साल फरवरी में अपनाया गया, वार्षिक बजट में बोर्ड ने पूरे वर्ष के लिए जमा राशि पर ब्याज के रूप में 706 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed