फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati Prasadam Row TTD Statement Laddu now pure devotees feedback

तिरुपति: लड्डू प्रसादम की पवित्रता बहाल, टीटीडी ने कहा-अब शुद्ध है प्रसाद...भक्तों से दैनिक फीडबैक लिया जाएगा

Sun, 22 Sep 2024 07:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 22 Sep 2024 07:55 AM IST
सार

कथित तौर पर मिलावटी घी से बनने वाले प्रसाद के कारण नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में आया लड्डू प्रसादम अब पवित्र है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने दावा किया कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रसाद अब पूरी तरह से शुद्ध व पवित्र है। हम इसे आगे भी बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Tirupati Prasadam Row TTD Statement Laddu now pure devotees feedback
टीटीडी का दावा- तिरुपति का लड्डू प्रसाद पवित्र हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घी में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट के आरोप के बाद तिरुपति बालाजी के प्रसाद को लेकर आस्था पर आघात जैसी बातें सामने आ रही थीं। ताजा घटनाक्रम में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने दावा किया कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता बहाल कर दी गई है। प्रसादम अब पूरी तरह से शुद्ध व पवित्र है। दुनियाभर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मिलावट की खबरों के बीच टीटीडी ने कहा, प्रबंधन प्रसाद की पवित्रता को आगे भी बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संतुष्टि व प्रसादम की पवित्रता की रक्षा
टीटीडी के मुताबिक, श्रीवारी लड्डू की दिव्यता व पवित्रता अब बेदाग है। हम सभी श्रद्धालुओं की संतुष्टि व प्रसादम की पवित्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। टीटीडी ही तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करता है। वहीं, केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, प्रसादम में मिलावट बेहद गंभीर है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। जिसने भी गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। हम मामले को तार्किक अंत तक ले जाएंगे। यह आस्था का सवाल है। ऐसा विश्वासघात ठीक नहीं है। इस बीच, केंद्र और आंध्र के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में एआर डेयरी फूड्स की फैक्टरी में घी के नमूने लिए। आरोप है कि मिलावटी घी की आपूर्ति यहीं से हुई थी। 
विज्ञापन


सतर्कता : घी, दुग्ध उत्पादों के उपयोग पर अस्थायी रोक
टीटीडी ने शनिवार को भगवान को अर्पित किए जाने वाले अन्न प्रसादों की तैयारी में गाय के घी और दूध के उत्पादों के उपयोग पर अस्थायी रोक लगा दी। सूत्रों ने बताया, टीटीडी पैनल ने प्रसादम में इस्तेमाल कच्चे माल की गुणवत्ता में भी कमियां पाईं। अब नए विक्रेताओं को ताजा स्टॉक की आपूर्ति करने की व्यवस्था की जा रही है। समिति भक्तों से दैनिक फीडबैक भी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलावट बड़ा पाप: कोविंद
वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाराणसी में कहा, बाबा विश्वनाथ का प्रसादम देख तिरुपति प्रसादम प्रकरण याद आ गया। यह देश के हर मंदिर की कहानी हो सकती है। हर तीर्थस्थल में ऐसी मिलावट हो सकती है। इसे शास्त्रों में बड़ा पाप कहा गया है। 

तिरुपति प्रसादम की शुद्धता की जांच के लिए अब लगेगी मशीन
विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्डुओं में पशु चर्बी के दावों के बीच तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने शुद्धता सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए जल्द ही मिलावट परीक्षण मशीन स्थापित करने की घोषणा की। यह मशीन इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में चालू हो जाएगी। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव ने कहा कि उन्नत परीक्षण उपकरण लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से दान की गई यह मशीन दिसंबर या जनवरी तक चालू होने की उम्मीद है।

घी आपूर्तिकर्ता ने ऐसे उठाया फायदा; मिलावट से बचने के लिए टीटीडी के कई मापदंड
राव ने कहा कि टीटीडी के पास अपनी प्रयोगशाला परीक्षण यूनिट है, लेकिन आयात किए जा रहे नए उपकरण खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले घी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कई मापदंडों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि घी आपूर्तिकर्ताओं ने पहले टीडीडी के पास अपनी मिलावट परीक्षण सुविधा नहीं होने और परीक्षण के लिए बाहरी प्रयोगशालाओं के नियमित उपयोग की कमी का फायदा उठाया।

जगन के खिलाफ थाने में शिकायत  
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य के खिलाफ हैदराबाद के सैदाबाद पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। जगन पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को अपवित्र करने के ‘दुर्भावनापूर्ण कृत्य’ और हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।


कार्रवाई के लिए मठाधीशों और विशेषज्ञों की ली जाएगी राय: नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी की मिलावट के आरोपों के बाद भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में मठाधीशों, संतों, पुजारियों और अन्य शीर्ष हिंदू धर्म विशेषज्ञों से परामर्श करेगी। साथ ही संप्रोक्षण (अनुष्ठान संबंधी पवित्रीकरण) कैसे किया जाए, पर भी राय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि परामर्श के बाद सरकार विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के संबंध में अपना फैसला लेगी।

भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने को 11 दिन की तपस्या करेंगे पवन कल्याण
आंध्र के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मैं भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों की तपस्या करूंगा। इसके लिए मैं गुंटूर जिले के नम्बुरु स्थित श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में रविवार से अनुष्ठान शुरू करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed