{"_id":"66f3feaccc3555d5f70f655c","slug":"tirupati-laddu-row-jagan-calls-for-forgiveness-rituals-in-temples-on-sep-28-for-ap-cm-sin-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tirupati Laddu Row: जगन ने CM के पाप के लिए मंदिरों में क्षमा अनुष्ठान का किया आह्वान; विवाद के बीच उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tirupati Laddu Row: जगन ने CM के पाप के लिए मंदिरों में क्षमा अनुष्ठान का किया आह्वान; विवाद के बीच उठाया कदम
Wed, 25 Sep 2024 05:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:44 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, 'चंद्रबाबू के इस पाप को धोने के लिए वाईएसआरसीपी शनिवार 28 सितंबर को मंदिरों में राज्यव्यापी अनुष्ठानों का आह्वान कर रही है।'
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को लोगों से 28 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरुपति के लड्डुओं पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कथित तौर पर जो पाप किया है, उसके प्रायश्चित के लिए यह क्षमा अनुष्ठान जरूरी है।
विज्ञापन
रेड्डी की यह अपील ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, 'चंद्रबाबू के इस पाप को धोने के लिए वाईएसआरसीपी शनिवार 28 सितंबर को मंदिरों में राज्यव्यापी अनुष्ठानों का आह्वान कर रही है।'
विज्ञापन
विपक्षी नेता के मुताबिक, नायडू ने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी को 'राजनीतिक मकसद' से मिलाया गया था। हालांकि, चर्बी नहीं पाई गई थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर झूठ बोला कि ऐसा हुआ था और गलत प्रचार किया कि भक्तों ने उन्हें खाया था। इस बीच उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कथित अपवित्रता को लेकर देवता को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों का प्रायश्चित शुरू किया है।